फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roads around phad are bad, how will farmers reach the market

फड़ के चारों ओर सड़कें बदहाल, कैसे पहुंचेंगे मंडी किसान

Sun, 05 Sep 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Roads around phad are bad, how will farmers reach the market
अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में टूटा सड़क मार्ग। संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। शहर के साथ-साथ अनाज मंडी की टूटी सड़कों के कारण किसान एवं व्यापारी परेशान हैं। मंडी की फड़ के चारों जर्जर सड़क में बने गहरे गड्ढे व्यापारियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। मंडी में खरीफ फसलों की पैदावार की खरीद भी 1 अक्तूबर से शुरू होनी है। उप मुख्यमंत्री द्वारा भी कुछ दिन पूर्व मंडियों की दशा सुधारने के आदेश दिए जा चुके हैं। लेकिन मंडी की बदहाल सड़कों की ओर जिम्मेदारों ने अभी तक ध्यान भी नहीं दिया है।
विज्ञापन

जर्जर सड़कों के हालात सुधारने के लिए मंडी के व्यापारी भी मार्केट कमेटी के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। रेलवे रोड पर पिछले चार माह से पानी भरा है जिसमें दो से तीन फुट के गहरे गड्ढे बन चुके हैं। मंडी के चारों ओर की बदहाल सड़कों पर भरा पानी किसानों के लिए परेशानी पैदा करेगा।
विज्ञापन

मंडी के बाहर निकलना हुआ मुश्किल
मंडी की बदहाल सड़कों में बने गड्ढों के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कुछ दिनों बाद खरीफ फसल की उपज की खरीद शुरू होनी है। लेकिन सड़कों के गड्ढों के कारण किसानों एवं व्यापारियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ेगा। फड़ के चारों और पानी भरा रहता है जिसके कारण सड़क में गहरे गड्ढे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन्नाराम सेठ, व्यापारी
आए दिन हो रहे हादसे
शहर में जाने के लिए वाहन चालकों को मंडी से होकर गुजरना पड़ता है। मंडी की बदहाल सड़कों पर आए दिन हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। सड़क में बने गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दोपहिया वाहन चालक इनमें फंस जाते हैं। दो दिन पूर्व हुए एक हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई थी।
विकास, व्यापारी
10 वर्षों से नहीं सुधरे सड़कों के हालात
पिछले दस वर्षों से रेलवे रोड को छोड़कर शहर में कोई भी सड़क नहीं बनाई गई है। टूटी सड़कों में बने गड्ढों के कारण वाहन भी समय से पहले कंडम हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से मंडी आने वाले किसानों एवं व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी के मुख्य द्वार पर टूटी सड़क में हर समय पानी जमा रहता है।
अतुल गुप्ता, व्यापारी
मंडी बनी तालाब
टूटी सड़कों में बने गहरे गड्ढों में भरे पानी से मंडी तालाब बनी हुई है। फड़ के चारों और करीब 600 मीटर की सभी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। टूटी सड़कों पर माल ढुलाई के आने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। मंडी के सभी लिंक रोड भी बदहाल हैं लेकिन जिम्मेदारों ने अभी तक मंडी की सुध नहीं ली है।

- बीजेंद्र यादव, प्रधान व्यापार मंडल अनाज मंडी
वर्जन:
मौसम सही होने के तुरंत बाद मंडी की सड़कों पर पैचवर्क करवाया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है। 1 अक्तूबर से बाजरा खरीद की संभावना है। इससे पूर्व ही मंडी की सड़कों को ठीक कराया जाएगा।
- दाताराम, जेई, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed