फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   road jam

सीवर ओवरफ्लो होने पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Mon, 14 Oct 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
road jam
पुलिस क्वार्टर के सामने सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी घरों के सामने भर गया। गुस्साए लोगों ने रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसएचओ और जनस्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर ने शाम तक समस्या का समाधान करने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहर के बड़े हिस्से का सीवरेज का पानी नागरिक अस्पताल परिसर में बने डिस्पोजल में एकत्र होता है। यहां से मोटर के जरिए पानी को उठाकर डुलाना रोड स्थित पंप सेट पर भेजा जाता है। वहां से दोबारा से पानी की लिफ्टिंग कर उसे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाता है। डुलाना रोड स्थित पंप सेट की मोटर फुुंक जाने के कारण पंप हाउस से पानी आगे नहीं भेजा जा रहा। जिस कारण शहर के लो लाइन एरिया का पानी ओवरफ्लो करने लगा है। दीवान कॉलोनी के सामने सीवर का पानी ओवरफ्लो होने से गंदा पानी पुलिस क्वार्टर के सामने भर गया। गंदा पानी भरने से गुस्साए लोगों ने रेलवे रोड पर लगाया जाम। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष। जाम की सूचना के बाद एसएचओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आचार संहिता चल रही है। इस समय किसी ने रोड जाम किया तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारे घर में दिन भर बदबू फैल रही है। हम घर में बैठकर खाना भी नहीं खा पा रहे। दीवान कॉलोनी के हजारों लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। एसएचओ ने पब्लिक हेल्थ के जूनियर इंजीनियर को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे जेई दीपक यादव ने कहा कि डुलाना रोड पर पंप सेट की मोटर फुंक जाने के कारण दिक्कत आई है। मोटर महेंद्रगढ़ में कहीं ठीक नहीं होती। मोटर को रिपेयरिंग के लिए रेवाड़ी या गुुरुग्राम ले जाना पड़ता है। मोटर को दोबारा से वापस लाने में छह से सात दिन लग जाते हैं। इस कारण परेशानी आई। शाम तक समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

दीवान कॉलोनी से निकलने वाले हजारों लोगों को रोजाना सीवरेज के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। पुलिस क्वार्टर के सामने गंदा पानी भरा हुआ है। महीने में दो से तीन बार यहां गंदा पानी भरना सामान्य है। इसका स्थाई समाधान किया जाना चाहिए। लोगों ने मजबूर होकर जाम लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश दीवान, प्रधान ब्राह्मण सभा, महेंद्रगढ़
हमारे घरों के सामने सीवर का बदबूदार पानी भरा हुआ है। सीवर ओवरफ्लो को रोकने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग से कई बार अनुरोध कर चुुके हैं। हर महीने इस समस्या का सामना करना पड़ता है। विभाग के कर्मचारी हर बार नया बहाना बनाते रहते हैं।
मनोज कुमार, महेंद्रगढ़
सीवरेज की समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए। यहां हर महीने यह समस्या आती है। कभी मोटर का बहाना बनाया जाता है। कभी कोई और बहाना बनाया जाता है। यहां के लोग दिन भर बदबू सह रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा।

ऋषिपाल, महेंद्रगढ़
मोटर जलने के कारण डुलाना रोड पंप सेट से पानी की लिफ्टिंग नहीं हो पा रही। मोटर को ठीक करा लिया गया है। रविवार रात तक समाधान हो जाएगा। सोमवार की सुुबह कहीं पानी नहीं दिखेगा। 40 हार्स पावर की मोटर की रिपेयरिंग महेंद्रगढ़ में नहीं होती। इसे रेवाड़ी, गुरुग्राम भेजना पड़ता है। इस कारण कुछ समय लग गया।
दीपक यादव, जूनियर इंजीनियर, जनस्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed