{"_id":"68e5573f6607e40b73021f35","slug":"road-digging-and-incomplete-construction-create-traffic-problems-narnol-news-c-203-1-sroh1010-120742-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क की खुदाई और अधूरे निर्माण आवागमन मेें दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क की खुदाई और अधूरे निर्माण आवागमन मेें दिक्कत
Tue, 07 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-54 शहर के सिनेमा मार्ग पर अधूरा छोड़ा गया मार्ग---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के सिनेमा रोड पर एक सप्ताह पहले शुरू हुआ निर्माण अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क की खुदाई और अधूरा निर्माण जहां आमजन की आवाजाही में बाधा डाल रहा है।
वहीं दुकानदारों की भी परेशानी उठानी पड़ रही है। त्योहारी सीजन की शुरुआत के बीच ग्राहक सड़कों की दुर्दशा देखकर बाजार तक पहुंचने से कतराने लगे हैं। पिछले सप्ताह नगर परिषद की ओर से सिनेमा रोड पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। लोगों को उम्मीद थी इस मार्ग कार्य शीघ्र ही पूरा हो जाएगा लेकिन इस मार्ग के कुछ हिस्से का निर्माण नहीं होने के कारण यह जाम की स्थिति बनी रहती है।
सड़क कुछ जगह खुदी है और उस मिट्टी डाल दी गई है। बारिश होने के कारण सड़क पर पानी खड़ा हो गया है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर व्यापारी रोष जता रहे हैं। इस सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर कुछ हिस्सा ज्यों का त्योंग छोड़ दिया जो लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
शहर का मुख्य बाजार होने के कारण दिनभर भीड़ रहती है। गाड़ियों का भी निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग भी मनमाने तरीके से अपने साधनों को रोड के साइड में लगा देते है जिसके कारण जाम लग जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -
दुकान के सामने सड़क बनाई जा रही है। 100 मीटर तक मार्ग का निर्माण तो कर दिया लेकिन कुछ हिस्सा अधूरा है। इस सड़क पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। यह मार्ग इंटरलॉकिंग टाइलों द्वारा बनाया जा रहा है। नपा शीघ्र इस मार्ग का निर्माण करवाना चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।- दीपक अग्रवाल, दुकानदार
-- -- -- -- -- -- -
धीमी गति से चल रहा कार्य लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दुकान के सामने मार्ग का कार्य अधूरा छोड़ा हुआ है इसके कारण यह गुजरने वाल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए आते है लेकिन मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।- कर्मपाल जांगड़ा, दुकानदार
-- -- -- -- -
- वर्जन:
सिनेमा रोड की मरम्मत जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को आदेश दिए गए हैं। दो दिनों में पूरा काम कर लिया जाएगा। साथ ही अन्य सड़कों की मरम्मत को लेकर भी जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। - रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।