फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rewari depot started bus service on rural routes

रेवाड़ी डिपो ने शुरू की ग्रामीण रूटों से बस सेवा, 50 गांवों के ग्रामीणों व विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rewari depot started bus service on rural routes
बस स्टैंड पर चालक और परिचालक को फूलमाला पहनाकर स्वागत करते सामाजिक संगठन व शहरवासी---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। क्षेत्रवासियों की लगातार मांग को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी डिपो ने शुक्रवार से ग्रामीण रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी। इससे दो जिलों की चार विधान सभाओं के लोगों को लाभ मिलेगा। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर शुक्रवार को सामाजिक संगठनों ने बस चालक व परिचालक का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

यह बस रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ के ग्रामीण रूटों से आवागमन करेगी। महेंद्रगढ़ अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि रेवाड़ी से सुबह 9.30 बजे चलकर वाया कुंड, भैरू का बास, नांगल मोहनपुर, ऊंचा, नीचा, गोमला, गोमली, भोजावास, सुंदरह, बवानिया, मेघनवास चौक, डुलाना होते हुई मसानी चौक होते हुए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी। इसके बाद 11.30 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से इसी रूट पर होते हुए 1.30 बजे रेवाड़ी बस स्टैंड पहुंचेगी।
विज्ञापन

समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि पिछले पिछले दो साल से यह बस सेवा बंद थी जिससे 50 गांवों के विद्यार्थियों और आम लोगों को परेशानी होती थी। बस संचालन की मांग को लेकर सीएम विंडो से लेकर राज्य परिवहन के उच्चाधिकारियों तक बार-बार मांग की गई। अब शुक्रवार से बस संचालन शुरू होने से लोगों में खुशी है। इस रूट पर नारनौल डिपो की तीन और रेवाड़ी डिपो की तीन बसें सुबह और शाम आवागमन करती है। अब दोपहर के समय बस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। लोगों ने रेवाड़ी डिपो के महाप्रबंधक रवीश हुड्डा, टीएम रितु शर्मा, सीआई अनिल कुमार यादव, डीआई सतीश कुमार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed