फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Review... Investigation will be done by calling for block wise exam results

Mahendragarh-Narnaul News: समीक्षा... ब्लॉक वाइज परीक्षा परिणाम मंगवाकर होगी जांच

Wed, 14 May 2025 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Review... Investigation will be done by calling for block wise exam results
फोटो नंबर-14नारनौल कार्यालय में परीक्षा परिणाम पर विभाग के अ​धिकारियों के साथ समीक्षा करते जि
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर इस बार शिक्षा विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं। इसे लेकर बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों ने इस परीक्षा परिणाम को लेकर गहन मंथन भी किया।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम को लेकर आयोजित इस समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, डीईईओ सुनील दत्त, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज, कोऑर्डिनेटर कर्ण सिंह व विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि इस परीक्षा परिणाम में जिले को 15वें स्थान पर बताया जा रहा है, जबकि जिला महेंद्रगढ़ 12वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह चिंता जनक और मानने लायक बात है कि हम इस बार टाॅप 10 से भी बाहर रहे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हमारा परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत रहा है और केवल तीन प्रतिशत की ही कमी रही। अन्यथा हमारा दबदबा कायम रहता। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस परीक्षा परिणाम को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। अब हम ब्लॉक स्तर पर सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम मंगवा रहे हैं। इसके बाद देखा जाएगा कि किस स्कूल का परीक्षा परिणाम खराब रहा है। ऐसे स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इस समीक्षा के बाद अब जल्द ही सभी स्कूलों के प्राचार्य की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में आगे होने वाली परीक्षाओं को लेकर विशेष तैयारी व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed