{"_id":"663bcc7e5a9e601c9f0084d9","slug":"restaurant-customers-on-tap-at-every-tap-democrat-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109355-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर नल पर टोंटी लगाएं उपभोक्ता: धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर नल पर टोंटी लगाएं उपभोक्ता: धर्मेंद्र
Thu, 09 May 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 09 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- गांव मुंडिया खेडा में पानी की गुणवत्ता की जांच करते अधिकारी--स्रोत--संवाद
कनीना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से बुधवार को उपमंडल के गांव मुंडिया खेड़ा में जल संरक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जल संरक्षण व पेयजल की गुणवत्ता संबंधित जागरूक किया गया। खंड संसाधन संयोजक धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों के साथ घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए आह्वान किया। खुले पड़े नलों के उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उन्हें मौखिक रूप से उन्हें चेताया गया और दो दिन में खुले नलों पर टोंटी लगाने के लिए आह्वान किया गया।
ऐसे उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। बीआरसी धर्मेंद्र ने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल की मांग में बढ़ोतरी होती है जो उपभोक्ता पेयजल की बर्बादी करते हैं उनकी वजह से गांव में काफी घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। साथ ही जल संरक्षण अभियान के दौरान पांच महिलाओं को एच टू एस किट के माध्यम से पेयजल की जीवाणु जांच की ट्रेनिंग प्रदान की गई। स्कूल, आंगनबाड़ी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भी जीवाणु परीक्षण के सैंपल लिए। वर्षा जल संचयन व पानी की एक-एक बूंद का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सरपंच महेंद्र सिंह, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य, मोटर चालक सतीश कुमार, कृष्ण कुमार, नवीन कुमार मौजूद रहे।