{"_id":"67d860fadd4574bbd8085396","slug":"responsible-people-are-waiting-for-mustard-purchase-farmers-are-busy-harvesting-mustard-narnol-news-c-203-1-sroh1012-115829-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरसों खरीद के लिए जिम्मेदारों को इंतजार, किसान सरसों की कटाई में व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरसों खरीद के लिए जिम्मेदारों को इंतजार, किसान सरसों की कटाई में व्यस्त
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- महेंद्रगढ़ अनाज मंडी--संवाद
- फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। अनाज मंडी में सरसों की खरीद 15 मार्च से शुरू हो चुकी है लेकिन पिछले तीन दिनों में महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली मंडियों में सरसों का एक दाना तक नहीं पहुंचा है। खरीद अधिकारी अनाज मंडी में किसानों का इंतजार कर रहे है। इस समय क्षेत्र के किसान सरसों की टाई में जुटे हुए हैं। अभी मंडियों में सरसों आने में करीब एक सप्ताह का समय ओर लगेगा।
महेंद्रगढ़ में सरसों की फसल पहले नैफड की ओर से खरीद की जाएगी उसके बाद हैफड खरीद करेगा। वहीं, सतनाली व कनीना में वेयरहाउस की ओर से खरीद की जाएगी। मार्केट कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पुरी कर ली गई है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। एसडीएम ने आदेश दिए सरसों खरीद के दौरान कोई भी किसान व व्यापारी अगर नकली सरसों लेकर आया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
-अनाज मंडी में साफ-सफाई व मूलभूत सुविधा
मार्केट कमेटी कमेटी सचिव नुकुल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की मदद से प्रतिदिन अनाज मंडी में साफ-सफाई करवाई जा रही है। इसके अलावा पानी व बिजली की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए दो कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की गई है। सरसों की खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। अनाज मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
हैफेड के मैनेजर जगराम ने बताया कि हैफड की ओर से सरसों खरीद की पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हैफड के पास चार लाख बैग बारदाने के हैं। किसान सरसाें को सुखाकर ही लेकर आए। सरसों में नमी होने के कारण खरीद करने में परेशानी होती है। सरसों खरीद में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।