फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Renu Yadav and Swaran Singh will be honored with the CM Progressive Farmer Award.

Mahendragarh-Narnaul News: रेनू यादव व स्वर्ण सिंह को सीएम प्रगतिशील किसान अवाॅर्ड से करेंगे सम्मानित

Sun, 21 Sep 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 21 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Renu Yadav and Swaran Singh will be honored with the CM Progressive Farmer Award.
फोटो संख्या:68- रेनू यादव--स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। हिसार में आयोजित होने वाले कृषि मेला रबी में महेंद्रगढ़ जिले के दो किसानों को मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान अवाॅर्ड देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

गांव खातोदड़ा निवासी किसान स्वर्ण सिंह को प्राकृतिक खेती तथा गांव बवानियां निवासी रेनू यादव को मोटे अनाज से खाद्य प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन के लिए प्रगतिशील किसान अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। रविवार को हिसार में होने वाले कृषि मेले में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से इन दोनों किसानों को प्रगतिशील किसान अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
स्वर्ण सिंह ने बताया कि पांच सालों से खरीफ व रबी सीजन में प्राकृतिक रूप से परंपरागत खेती कर रहे हैं। इन फसलों में गेहूं, सरसों, बाजरा, ग्वार, तिल व मूंग की प्राकृतिक रूप से खेती करते हैं। इसके लिए पांच साल पहले उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ से प्रशिक्षण लिया था। लोगों को भी जहरमुक्त खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेनू यादव ने बताया कि वह प्रगतिशील टैगोर स्वयं सहायता समूह बवानियां से जुड़ी हैं। स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर पैदा होने वाले बाजरे से लड्डू, नमकीन, बिस्कुट व अन्य उत्पादन तैयार कर रही हैं।

फोटो संख्या:68- रेनू यादव--स्रोत- स्वयं

फोटो संख्या:68- रेनू यादव--स्रोत- स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed