फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Relief from heat... hail fell with rain

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी से मिली राहत... बारिश के साथ गिरे ओले

Sat, 15 Jun 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat... hail fell with rain
नारनौल। क्षेत्र में कई जगह पर बारिश होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली है। वहीं नांगल चौधरी के गांव सिराेही बहाली में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग आगामी दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है। इसकी वजह से शुक्रवार को भिवानी, लुहारू, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद व पलवल सभी जिलों में और एनसीआर दिल्ली में बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद इन जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही। शाम होते ही तेज गति से हवा व हल्की बारिश हुई। हालांकि शनिवार को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो रहा है। इस दौरान तेज गति से हवा जरूर चलने की संभावना है। 18 जून की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर में फिर से मौसम में बदलाव और 19 जून से प्री-मानसून की गतिविधि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

नारनौल और महेंद्रगढ़ में रात्रि का तापमान 33 और 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। संपूर्ण जिले में रात्रि का तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। वहीं नारनौल और महेंद्रगढ़ में दिन का तापमान 44 और 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed