फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rekha Yadav became district vice president

Mahendragarh-Narnaul News: रेखा यादव बनीं जिला उपाध्यक्ष

Sun, 24 Aug 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 24 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rekha Yadav became district vice president
फोटो संख्या:68- लोक निर्माण विश्राम गृह में बैठक करते सहकार भारती के पदा​धिकारी--स्रोत- संस्था
महेंद्रगढ़। सहकार भारती की जिला बैठक रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह महेंद्रगढ़ में की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
विज्ञापन


सहकार भारती के जिला महामंत्री डॉ. अरविंद यादव ने इस अवसर पर जिला टीम की घोषणा की। नांगल चौधरी के सुरेंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ निवासी अधिवक्ता रेखा यादव, सविन यादव जिला उपाध्यक्ष, अरुण जोशी महेंद्रगढ़, दिनेश शर्मा नांगल हरनाथ, नरेश शर्मा बवानिया जिला सचिव, अमित शर्मा, हिमांशु सोनी कनीना, रवि रामबास को जिला सहसचिव, राकेश को कोषाध्यक्ष, सोनू जिला आईटी प्रमुख, राहुल वशिष्ठ सहप्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


किरोस्ता यादव सिलारपुर अटेली महिला जिला प्रमुख, राजेश पड़तल स्वयं सहायता समूह प्रमुख, सोहनलाल पैक्स प्रमुख, कैलाश जोशी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक प्रमुख एवं सब्जी सहकारी सहकारी समिति प्रमुख लोकेश सैनी महेंद्रगढ़, श्रमिक सहकारी समिति जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण प्रजापत, जिला दुग्ध संघ लालचंद यादव बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांत संपर्क प्रमुख सचिन महायच ने कहा कि नई टीम का जो गठन हुआ है वह सहकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। प्रदेश के महामंत्री सौरभ भीष्म ने कहा कि प्रदेश में जिला ग्रामीण एवं शहरी विकास बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर हमारी प्रदेश एवं जिला टीम सहकारिता जनांदोलन का पर्याय बनेगी। इस अवसर पर सहकारिता के हरियाणा प्रदेश महामंत्री सौरव भीष्म, प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित जिलेभर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed