{"_id":"68924be24602362187009de2","slug":"registration-for-distance-courses-in-hcu-extended-till-september-10-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119022-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दूरस्थ पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण 10 सितंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दूरस्थ पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण 10 सितंबर तक
Tue, 05 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-52 हकेंवि महेंद्रगढ़ का भवन---स्रोत हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में ओपन डिस्टेंस लर्निंग के अंतर्गत जुलाई सत्र 2025 के लिए दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि 10 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि दक्षिण हरियाणा व इससे सटे राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले युवाओं के लिए ये पाठ्यक्रम उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है।
डिस्टेंस एजुकेशन कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार तैयार किए गए हैं। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में डिस्टेंस एजुकेशन के अंतर्गत एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमए हिंदी व एमकाॅम पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
इनमें जुलाई सत्र के लिए दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अब 10 सितंबर तक कराए जा सकते हैं।
यह पाठ्यक्रम विकल्प आधारित क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस), उद्योग उन्मुख विशेषता व नियमित उपाधि के समतुल्य हैं। साथ ही इन पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को शिक्षा शुल्क से छूट प्राप्त है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा तीनों पाठ्यक्रमों में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश हेतु पंजीकरण हकेंवि की वेबसाइट पर देख सकते है।