{"_id":"a7149c13e374a5fc8afb663a4628b0c3","slug":"registered-a-case-of-murder-against-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
नारनाैल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली। गांव सतनाली में 18 फरवरी को एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से हुई मौत की जांच में पुलिस को सबूत हाथ लगे हैं। इसकी जांच रिपोर्ट भी सामने आई है। पड़ोस में कुएं पर रहने वाला जयभगवान और उनका साथी इसका चश्मदीद गवाह है।
जयभगवान ने पुलिस को बताया कि उक्त घटना के पुत्र सूरत सिंह निवासी गोपालवास भिवानी ने बताया कि वह 18 फरवरी की रात्रि को पड़ोस के ट्यूबवेल पर गया था, यह सुरेंद्र बोहरा का है। उसने बताया कि रात्रि 8.30 बजे सुरेंद्र के कुएं पर प्रदीप, सुरेंद्र और लालचंद शराब पी रहे थे। वह भी उनके पास बैठ गया। इस दौरान प्रदीप, सुरेंद्र और लालचंद का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तीनों में आपस में हाथापाई हो गई। सुरेंद्र और प्रदीप एक तरफ और लालचंद अकेला था। दोनों ने मिलकर लालचंद्र को कुएं में धकेल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रदीप और सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
18 फरवरी की रात्रि को एक 55 वर्षीय अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। उसको महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।