फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Recruitment at block level for the posts of Soldier Security Jawan and Soldier Security Supervisor from today

Mahendragarh-Narnaul News: सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों के लिए खंड स्तर पर भर्ती आज से

Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Recruitment at block level for the posts of Soldier Security Jawan and Soldier Security Supervisor from today
नारनौल। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार कार्यालय के सौजन्य से जिला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर 28 अक्तूबर से भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ भर्ती अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 28 अक्तूबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सतनाली में, 29 को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय कनीना व 30 को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय निजामपुर, 2 को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय नांगल चौधरी, 3 को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सीहमा, 7 को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय अटेली व 8 नवंबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय नारनौल में भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैनिक सुरक्षा जवान के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर होने के साथ ही शारीरिक फिजिकल फीट होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी उक्त तिथियों में अपनी 10वीं एवं 12वीं की अंक तालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 65 वर्ष तक स्थायी रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया सुरक्षा जवान को 14000 से 18000 मासिक वेतन, सुपरवाइजर को 16000 से 20000 रुपये मासिक वेतन पर केंद्र व राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एसबीआई बैंक, येस बैंक, चित्तोड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, चांद बावड़ी आभानेरी, भानगढ़ का किला, कुतुबमीनार, गुरुग्राम हीरो होंडा कंपनी में मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed