{"_id":"66df4db23720230e6e0a99f4","slug":"rao-dan-singh-increased-income-by-3-lakhs-has-car-loan-of-33-lakhs-narnol-news-c-203-1-sroh1010-111987-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राव दान सिंह 3 लाख बढ़ी आय, 33 लाख का है कार लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राव दान सिंह 3 लाख बढ़ी आय, 33 लाख का है कार लोन
Tue, 10 Sep 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में नामांकन जमा करवाते कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह--
महेंद्रगढ़। विधायक राव दान सिंह की आय में पिछले पांच साल में महज तीन लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उनकी पत्नी संध्या राव की आय में छह लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राव दान सिंह पर साढ़े 33 लाख से अधिक का कार लोन बकाया है।
साल 2019 विधानसभा चुनावों में दिए हलफनामे में उनकी आय 26.13 लाख रुपये थी। इस चुनाव में दिए हलफनामे में संपत्ति बढ़कर करीब 29.25 लाख रुपये पहुंच गई है। उनकी पत्नी संध्या राव की आय 18.99 लाख रुपये दिखाई गई है। राव दान सिंह के पास 1 लाख 75 रुपये की नकदी, बैंक खातों में लगभग 5.84 लाख हैं। पत्नी संध्या के पास 1 लाख 50 रुपय नकदी व बैंक खातों में 55 लाख रुपये से अधिक की राशि है। राव दान सिंह के पास लगभग 31 लाख रुपये कीमत की इनोवा गाड़ी और 18 लाख रुपये की कीया गाड़ी है। राव दान सिंह के पास 17 लाख रुपये से अधिक कीमत का 250 ग्राम सोना है और उनकी पत्नी के पास 64 लाख रुपये से अधिक की सोने आभूषण और आठ लाख रुपये से अधिक कीमत की चांदी के आभूषण हैं। राव दान सिंह पर साढ़े 33 लाख रुपये से अधिक का कारों का लोन बकाया है।