फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rang among bpl card holders for distributing bad rations

उच्चत में खराब राशन वितरित करने पर बीपीएल कार्ड धारकों में रोष

Tue, 24 Mar 2020 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
rang among bpl card holders for distributing bad rations
गांव उच्चत में डिपो पर आया हुआ खराब गेहूं। - फोटो : Narnol
खंड के गांव उच्चत में डिपो धारक द्वारा खराब राशन वितरित किए जाने की वजह से गांव के बीपीएल राशन उपभोक्ताओं में रोष है। एक तरफ सरकार ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए पूरे प्रदेश को बंद किया हुआ है। इधर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी खराब राशन लोगों में वितरित कर क्षेत्र में बीमारियों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण राजकुमार, हवा सिंह, देवेंद्र, रामपाल, रामचंद्र, निर्मला देवी, हरिओम, मुंशीराम, कमला, राजकुमार, धनपत, जोगेंद्र, रामपाल, रामनिवास, सुरेंद्र, राजपाल, रामकिशन, छोटूराम, सीताराम, मदनलाल, नरेंद्र, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार, मुन्नी देवी, रामानंद व जगमाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि डिपो धारक के द्वारा गांव में सड़ा-गला, खराब गेहूं वितरित किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी कई बार शिकायत देकर अवगत करवा दिया है। लेकिन अभी तक अधिकारियों की तरफ से उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों का आरोप अधिकारी मिलीभगत कर अच्छे राशन को बेचकर अपनी जेब भर रहे हैं। गांव उच्चत में ग्रामीणों को पिछले दो-तीन माह से खराब राशन दिए जाने के चलते ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति रोष साफ देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि लिखित में शिकायत देकर अवगत करवाने के बाद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे ऐसा लगता है कि नीचे से लेकर ऊपर तक सभी अधिकारी, कर्मचारी आपस में मिले हुए हैं। इसका खामियाजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि एक तरफ तो कोरोना वायरस की वजह से पूरा प्रदेश बंद है। वहीं राशन डिपो धारक द्वारा सही अनाज न दिए जाने की वजह से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग करते हुए उक्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करने की मांग की है। ताकि सभी लोगों को अच्छा, खाने लायक अनाज प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

समस्या को लेकर बोले सरपंच और ग्रामीण
डिपो धारक द्वारा गांव में वितरित किया गया राशन खराब है। उसे इंसानों द्वारा खाना तो दूर की बात अगर पशुओं को भी डाला जाए तो पशु उसे खाने से बीमार हो सकते हैं। हमने विभाग से उपभोक्ताओं को अच्छा राशन उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ईश्वर सिंह, ग्रामीण।
-राशन वितरण में खराब राशन को लेकर मेरे पास कई बार शिकायत आ चुकी है। इस संबंध में मैंने लिखित में उच्च अधिकारियों को भी शिकायत देकर अवगत करवा दिया था। लेकिन अभी लोगों की इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
- सरंपच महावीर, उच्चत।
विभाग से ही मेरे पास खराब गेहूं भेजा रहा है। इस संबंध में मैंनेे विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया था। राशन डालने आने वाले ठेकेदार, ड्राइवरों के द्वारा भी मनमानी की जा रही है। अधिकतर बार ठेकेदार बिना चेक करवाए भी ऐसे ही माल को उतार कर चले जाते हैं। मैं तो केवल आगे से आया हुआ राशन ही लोगों को वितरित कर रहा हूं।

-ईश्वर सिंह, डिपो धारक, उच्चत।
सभी डिपो धारकों को खराब राशन आने पर सूचना देने, खराब राशन वितरित न करने के निर्देश दिए हुए हैं। अगर किसी डिपो धारक के पास खराब राशन गया है तो उसे बदलवा दिया जाएगा।
- ध्यान सिंह, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed