फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ramkishan became the deputy head of Ateli Nagar Palika

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली नगर पालिका के उपप्रधान बने रामकिशन

Sun, 27 Apr 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ramkishan became the deputy head of Ateli Nagar Palika
फोटो नंबर-14नगर पालिका अटेली के चुने गए उपप्रधान रामकिशन के साथ विजय चिन्ह बनाते पार्षद व अन्
नारनौल। मंडी अटेली नगर पालिका के वाइस चेयरमैन का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया है। इसमें वार्ड नंबर 12 के पार्षद रामकिशन को वाइस चेयरमैन मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

अन्य पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। चुनाव में सभी 12 पार्षदों व चेयरमैन संजय गोयल ने समर्थन किया। बताया जाता है कि सभी पार्षदों ने वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर अटेली की विधायक और कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव से पहले ही मुलाकात करके सर्वसम्मति से मनोनीत करना का निर्णय ले लिया था।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्षद एक साथ सवा 10 बजे नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित हो चुके थे। साथ ही मंत्री आरती सिंह राव के पीए विकास यादव भी पहुंच गए। एसडीएम और चुनाव अधिकारी रमित कुमार के आने पर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पार्षदों की एकता देखने पर केवल रामकिशन ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। सर्वसम्मति से उपप्रधान मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया को लेकर पुलिस प्रशासन भी सजग रहा। थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार टीम के साथ मौजूद थे। 2025 के चुनाव से पहले अटेली कस्बा 11 वार्डों में विभाजित था। 12 नंबर वार्ड इस बार ही बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed