फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ramjilal Singh Tanwar, 102, a resident of village Unchi Bhandore, cast his vote

Mahendragarh-Narnaul News: गांव ऊंची भांडोर निवासी 102 वर्षीय रामजीलाल सिंह तंवर ने किया मतदान

Sun, 26 May 2024 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Ramjilal Singh Tanwar, 102, a resident of village Unchi Bhandore, cast his vote
फोटो संख्या:51- 102 वर्षीय रामजीलाल सिंह तंवर--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। लोकतंत्र के महापर्व में जिम्मेदारी निभाते हुए हर वर्ग ने इस बार अपनी भागीदारी की है। लोकतंत्र की स्थिरता, स्वस्थ और मजबूत सरकार चुनने के लिए भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले खिलाड़ियों, युवाओं, बुजुर्गाें ने अपनी भूमिका निभाई है। गांव भांडोर ऊंची में 102 वर्षीय रामजीलाल सिंह तंवर ने लगातार 18वीं लोक सभा में मतदान कर अपना फर्ज निभाया है। वहीं गांव अगिहार में 80 वर्षीय वीर चक्र सम्मानित बुध सिंह लोकतंत्र में मतदान किया है।
विज्ञापन

पहली लोकसभा के गठन से अब तक लगातार किया मतदान
गांव ऊंची भांडोर निवासी 102 वर्षीय बुजुर्ग रामजी लाल सिंह तंवर ने इस बार देश की 18वीं लोकसभा के छठे चरण में लोकतंत्र को मजबूत करते हुए अपना मतदान किया। रामजी लाल सिंह तंवर ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश को मजबूत करने में युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जब हरियाणा का गठन भी नहीं हुआ था और यह पंजाब प्रांत का हिस्सा था तब से लेकर आज तक उन्होंने मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लेना नहीं छोड़ा। तब से लेकर आज तक राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी का समर्थन करते रहे हैं। वह स्वयं ही मतदान केंद्र तक जाते हैं।
विज्ञापन

80 वर्षीय वीरचक्र सम्मानित बुध सिंह ने निभाया फर्ज
गांव अगिहार निवासी 80 वर्षीय वीर चक्र सम्मानित हवलदार बुध सिंह अपने पोते संदीप सिंह के साथ गांव में बने बूथ नंबर 43 पर सुबह आठ बजे पहुंचकर मतदान किया। वर्ष 1944 में जन्मे बुध सिंह 1962 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 1965 भारत-पाक युद्ध के दौरान 13620 फुट की ऊंचाई पर कारगिल में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाते हुए विजय पताका लहराकर वीरता का परिचय दिया था। उनकी सराहनीय भूमिका को ध्यान में रखते हुए सेना द्वारा उनको वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणजी खिलाड़ी रोहित जांगड़ा ने किया मतदान
गत दिसंबर से फरवरी माह तक देश के विभिन्न हिस्सों में हुई सीके नायडू रणजी ट्राफी में 20 विकेट लेकर जिले का मान बढ़वाने वाले गांव श्यामपुरा निवासी रणजी खिलाड़ी रोहित जांगड़ा ने सुबह नौ बजे गांव के बूथ नंबर तीन पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की ताकत मतदान है, मतदान के माध्यम से भविष्य के सपने साकार होते देख सकते हैं। बता दें कि रोहित ने सीके नायडू ट्राफी के तीन मुकाबलों में 20 विकेट लेकर जुलाई माह में बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले एनसीए कैंप में स्थान बनाया है व रणजी क्रिकेट में इस स्तर पर पहुंचने वाले जिले के पहले खिलाड़ी भी हैं।
स्टेट यूथ अवार्डी कर्मपाल ने दूसरी बार किया मतदान
वर्ष 2019-20 में समाज हित के कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाने पर राज्य सरकार द्वारा स्टेट यूथ अवार्ड से सम्मानित गांव सिगड़ी निवासी कर्मपाल यादव ने गांव में बने बूथ नंबर 144 पर पहुंचकर मतदान किया है। दूसरी बार लोकतंत्र की इस अपनी जिम्मेदारी को निभाया। वहीं छात्र राजनीति में सराहनीय भागीदारी निभाते हुए युवाओं के चहेते बने कर्मपाल यादव ने गत वर्ष वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला संयोजक का दायित्व भी सौंपा था। कर्मपाल यादव ने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान सबसे बड़ी खूबसूरती है। सभी को अपना फर्ज निभाना चाहिए।

ओलंपियन संदीप पुनिया की पत्नी ने किया मतदान
राष्ट्र मंडल खेलों में जिला के 92 वर्षों के इतिहास में पहला पदक दिलाकर गौरव बढ़ाने वाले गांव सुरहेती जाखल निवासी सुबेदार संदीप पुनिया की पत्नी गीता पुनिया ने गांव में बने बूथ नंबर 51 पर अपने ससुर एवं ओलंपियन संदीप पुनिया के पिता प्रीतम सिंह के साथ पहुंचकर मतदान किया।

फोटो संख्या:51- 102 वर्षीय रामजीलाल सिंह तंवर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- 102 वर्षीय रामजीलाल सिंह तंवर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- 102 वर्षीय रामजीलाल सिंह तंवर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- 102 वर्षीय रामजीलाल सिंह तंवर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- 102 वर्षीय रामजीलाल सिंह तंवर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- 102 वर्षीय रामजीलाल सिंह तंवर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- 102 वर्षीय रामजीलाल सिंह तंवर--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- 102 वर्षीय रामजीलाल सिंह तंवर--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed