फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raise your children with pride and teach them to fight evils.

Mahendragarh-Narnaul News: लाडो को नाज से पालें और सिखाएं कुरीतियों से लड़ना

Sat, 10 Feb 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 10 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Raise your children with pride and teach them to fight evils.
नारनौल। लिंगानुपात को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शुक्रवार को मेरी लाडो मेरी शान कार्यक्रम के तहत मेरी प्यारी लाडो अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला के विभिन्न एनजीओ, सामाजिक संगठनों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त ने कहा कि मेरी प्यारी लाडो अभियान के तहत जिला के सभी नागरिक अपनी बेटियों के साथ तक खुशी के पल शेयर करेंगे। इसके लिए बेटियों के साथ अपना फोटो या वीडियो 14 फरवरी तक सांझा करेंगे। इसमें टॉप 20 एंट्री को भविष्य में एक समारोह आयोजित करके सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फोटो और वीडियो किसी भी उम्र की बेटी के हो सकते हैं, क्योंकि एक पिता के लिए बेटी हमेशा पापा की परी ही होती है। इसमें उसके जन्मदिन, स्कूल जाने वाला पहला दिन या किसी उपलब्धि से संबंधित कोई वीडियो शेयर किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी सांझा की। जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने बाल विवाह रोकने में सहयोग करने का आह्वान किया। जिला कल्याण विभाग से सुरेश शर्मा ने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल कारवा, जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद, कनीना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, डीएसपी सुरेश कुमार, सीएमजीजीए दिवाकर कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयास : उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में लोगों की सोच को बदलने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर सबसे सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाता है। कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा है। गीता महोत्सव में कुआं पूजन किया गया था। मैराथन का आयोजन तथा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता गरिमा को म्हारी लाडो म्हारी शान कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेसडर बनाने सहित कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।



ऐसे भेजें फोटो व वीडियो


मोनिका गुप्ता ने बताया कि मेरी प्यारी लाडो अभियान के तहत 14 फरवरी तक गूगल लिंक के माध्यम से अपनी फोटो व वीडियो अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि https://forms.gle पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा। पेज पर सबसे पहले ईमेल आईडी भरनी होगी। इसके बाद पिता का नाम, बेटी का नाम, बेटी की शैक्षणिक जानकारी, पूरा पता व उसके बाद एड फाइल में जाकर फोटो व वीडियो अपलोड करें। इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed