फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raise the main issues of the area in the meeting of MP Railways: Ram Niwas

सांसद रेलवे की बैठक में उठाएं क्षेत्र के मुख्य मुद्दे : रामनिवास

Sat, 19 Feb 2022 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Raise the main issues of the area in the meeting of MP Railways: Ram Niwas
महेंद्रगढ़। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जयपुर में 25 फरवरी को बैठक होगी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने दक्षिण हरियाणा के सभी सांसदों को बैठक में पहुंचने का निमंत्रण दिया है। यह बैठक दक्षिण हरियाणा के सभी रेलवे संबंधित समस्या व आदर्श स्टेशन पर विकास एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आयोजित की जाएगी। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को मांग पत्र भेजकर महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन की आ रहीं आ समस्याओं को उठाने मांग की है।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के द्वारा सांसद को भेजे गए पत्र में महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12259-60 जो सियालदह से वाया महेंद्रगढ़ बीकानेर, गाड़ी संख्या 12323-24 हावड़ा-बाडमेर व 22481-82 जोधपुर-दिल्ली गाड़ी का महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने की मांग की गई है। वहीं नई गाड़ी, विस्तार, फेरे बढ़वाने, समय परिवर्तन, छह गाड़ियों को दोबारा बहाल करवाना, आदर्श स्टेशन की आदर्श सुविधाएं देने के लिए सांसद से बैठक में जोर-शोर उठाने की मांग की।
विज्ञापन

-----------
वर्षों से महेंद्रगढ़ क्षेत्र के साथ हो रहा भेदभाव:
प्रधान रामनिवास पाटोदा ने आरोप लगाया है कि बीकानेर मंडल, जयपुर जोन के कर्मचारी व अधिकारी दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्टेशन से कई सालों से भेदभाव रखते है। इन तीन गाड़ियों का ठहराव राजस्थान राज्य में छोटे-छोटे स्टेशनों पर होता है लेकिन महेंद्रगढ़ स्टेशन जिला का स्टेशन होते हुए भी और राजस्थान के स्टेशनों से ज्यादा राजस्व देता है, लेकिन जयपुर जोन, रेलवे बोर्ड नई दिल्ली व बीकानेर मंडल इन तीन गाड़ियों का ठहराव महेंद्रगढ़ स्टेशन पर नहीं करवाता है। जबकि महेंद्रगढ़ जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय, शिक्षा हब की अनेक शिक्षण संस्थाएं, छोटे-छोटे शहर होने के बावजूद भी रेलवे के उच्च अधिकारी महेंद्रगढ़ की अनदेखी कर रहे हैं। शहर एनसीआर में आता है और महेंद्रगढ़ की आबादी व जनसंख्या के हिसाब से यहां यातायात के साधन भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed