फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain damages city roads, potholes appear on ten routes

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से जर्जर हुईं शहर की सड़कें, दस मार्गों पर बने गड्ढे

Sat, 21 Mar 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rain damages city roads, potholes appear on ten routes
फोटो संख्या:60 बारिश में बदहाल शहर का गोशाला रोड। संवाद
महेंद्रगढ़। तीन दिनों में हुई करीब 27 एमएम बारिश से शहर की सड़कें बदहाल हो गई हैं। प्रमुख सड़कों की गिट्टियां उखड़ गई हैं और कई स्थआनों पर गड्ढे बन गए हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। शहर की करीब दस मुख्य सड़कें जर्जर हैं जिनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

सबसे खराब स्थिति गोशाला रोड की है। यहां सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और जगह-जगह केवल रोड़ियां व गहरे गड्ढे ही नजर आते हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से वाहनों के आवागमन से हालात और अधिक चिंताजनक हो गए हैं।
विज्ञापन

वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई समाधान तो दूर पेंचवर्क तक नहीं किया गया।
इसके अलावा सिनेमा रोड, मसानी से डुलाना रोड, आईटीआई रोड और ब्रह्मचारी रोड की हालत भी दयनीय है। इन मार्गों पर बने गड्ढे लोगों की रफ्तार को रोक रहे हैं। वाहन चालकों को हर थोड़ी दूरी पर ब्रेक लगाना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी देखने को मिल रही है। शहरवासियों ने नपा से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने और स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान ऐसी समस्याएं दोबारा न हों। फिलहाल नपा व प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
---

शहर के अधिकांश प्रमुख सड़कों के हालत बारिश के बाद अब ओर अधिक खराब हो गए हैं। गोशाला रोड तो एक कच्चे रास्ते के समान है। हर कदम पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। वाहनों के गुजरने से अब रोड़ियां भी दुकानों के अंदर तक पहुंचने लगी हैं। दयनीय हालात में पहुंचने के बावजूद भी नपा सुध नहीं ले रही है। लालचंद सैनी, दुकानदार
----------------
अब तो घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों के बावजूद भी आखिरकार सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य कब शुरू होगा यह बड़ा सवाल है। --- मोहित, गोशाला रोड

---------------
- वर्जन:
नपा की ओर से गत दो माह पूर्व शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए 25 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर किया था। संबंधित ठेकेदार को नोटिस देकर काम शुरू कराने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो टेंडर को रद्द कर किसी ओर एजेंसी से यह काम शीघ्रता से कराया जाएगा।
--- रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed