फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Radha Rani's praises echoed in Prabhat Ferry

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में गूूंजे राधा रानी के जयकारे

Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Radha Rani's praises echoed in Prabhat Ferry
फोटो नंबर-08नारनौल के मोहल्ला जमालपुर में प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के लोग।
नारनौल।
विज्ञापन

प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह मोहल्ला जमालपुर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
प्रभात फेरी के मुख्य यजमान विनोद सोनी व रमा सोनी रहे जिनको सर्वप्रथम परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवाया गया। प्रभात फेरी समिति के संस्थापक घनश्याम गर्ग एवं संरक्षक चेतन जिंदल के सानिध्य में आयोजित की गई। इसके बाद चेतन जिंदल एवं संदीप गोयल ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी तथा वृंदावन में राधे राधे नाम संकीर्तन के माध्यम से राधा रानी की महिमा का गुणगान किया। प्रभात फेरी मोहल्ला जमालपुर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी का लोगों ने अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर आचार्य बजरंग शास्त्री, मनीष शास्त्री, प्रहलाद सोनी, एसडीओ प्रदीप सोनी, कमल सोनी, निशांत सोनी, युवराज, अमरनाथ, कैलाश, सत्यनारायन, सुधीर यादव, देवेंद्र , दुर्गेश राठौर, निशा सोनी ,मधु सोनी, सुमन, वंदना तथा रानी गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed