फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Radha Rani's glory was praised through bhajans

Mahendragarh-Narnaul News: भजनों से राधा रानी की महिमा का गुणगान कियाम

Sat, 28 Sep 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Radha Rani's glory was praised through bhajans
फाेटो नंबर-12मोहल्ला बावड़ीपुर में आयोजित संकीर्तन में भजन गाता गायक कलाकार। स्त्रोत-संस्था
नारनाैल। श्री राधा नाम संकीर्तन परिवार की ओर से शुक्रवार रात मोहल्ला बावड़ीपुर में गीता पाठ एवं राधा नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के संस्थापक घनश्याम गर्ग ने की। सर्वप्रथम आचार्य क्रांति निर्मल ने मुख्य यजमान प्रताप सिंह यादव को परिवार सहित पूजन करवा ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद गौरव म्यूजिकल ग्रुप के मास्टर सुनील कुमार ने गणेश वंदना कर गणेशजी का आह्वान किया। इसके पश्चात समिति के संस्थापक घनश्याम गर्ग ने गुरु वंदना एवं गीता भजन और मुझे कोई राधा नाम सुना दो राधा नाम की धुन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेतन जिंदल ने सखी री बरसाने में आज लाडली प्यार लुटाती है और कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है भजन के माध्यम से राधा रानी की महिमा का गुणगान किया। इसके पश्चात विनोद सराफ ने मनिहारी का वेश बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया, संजय गोयल ने घनश्याम तेरी बंसी भजन से श्रद्धालुओं को को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed