फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Quintals of pearl millet arrived at the designated center; HAFED did not procure it.

Mahendragarh-Narnaul News: शेड्यूल से आया 12400 क्विंटल बाजरा, हैफेड ने नहीं की खरीद

Tue, 13 Oct 2026 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Quintals of pearl millet arrived at the designated center; HAFED did not procure it.
नारनौल। नई अनाज मंडी में सोमवार को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार गेटपास जारी किए गए। अब्दुल्ला नगर, अकबरपुर रामू, अमरपुर जोरासी, आजम नगर, बडगांव, बदोपुर, बलाहा कलां, बलाहा खुर्द और बापडोली गांव के किसानों को कुल 445 गेटपास मिले।
विज्ञापन

मंडी में 12400 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। हैफेड ने सोमवार को कोई खरीद नहीं की और बाजरा केवल व्यापारियों ने बोली लगाकर खरीदा। अब तक करीब 68 हजार क्विंटल बाजरा व्यापारी खरीद चुके हैं।
विज्ञापन

बाजरे का बाजार भाव करीब 2300 से 2400 रुपये बना हुआ है, जिससे आवक लगातार बढ़ रही थी। इसी कारण सोमवार से शेड्यूल के हिसाब से खरीद शुरू की गई। 13 अक्तूबर को बड़कोदा, बांस किरारोद उमराबाद, बसीरपुर, भांखरी, भूषण कलां, भूषण खुर्द, चिडालिया, डेरोली अहीर और दनचोली गांवों के किसानों को गेटपास जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 क्विंटल से ज्यादा बेचने के लिए दोबारा आना होगा
एक बार में एक किसान सिर्फ 40 क्विंटल बाजरा बेच सकता है। जिन किसानों का बाजरा ई-खरीद पोर्टल पर 40 क्विंटल से ज्यादा दर्ज है, उन्हें बाकी फसल बेचने के लिए शनिवार को दोबारा आना पड़ेगा। शेड्यूल के बाद बचे बाजरे वाले किसानों को केवल शनिवार को गेटपास मिलेंगे।
रविवार की छुट्टी ने बचाया
बीते दिन शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवा व गर्जन के साथ बूंदाबांदी हुई। गनीमत रही कि रविवार के अवकाश के कारण आवक नहीं हुई। व्यापारी भी ज्यादातर बाजरे का उठान कर चुके थे।

-----------
वर्जन :
शेड्यूल के अनुसार गेटपास जारी किए जा रहे हैं। किसानों से अपील है कि शेड्यूल के तहत गांव का नंबर आने के बाद ही मंडी पहुंचे ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed