फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   PWD Mechanical Workers Union protested against anti-people policies

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पीडब्ल्यूडी मेकैनिकल वर्कर्स यूनियन ने दिया धरना

Tue, 16 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
PWD Mechanical Workers Union protested against anti-people policies
नारनौल में मांगों को लेकर रोष जताते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल नारनौल कार्यालय पर जिला स्तरीय धरना दिया गया। वहीं सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद अधीक्षण अभियंता विजेंद्र सिंह हुड्डा को मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव ने की तथा संचालन जिला सचिव भगवान शर्मा ने किया।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य प्रधान शिवकुमार पाराशर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों खासतौर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यरत कच्चे कर्मचारियों का सरकार, अधिकारी व ठेकेदार मिलकर शोषण कर रहे हैं। सरकार के आदेश के बावजूद अधिकारी कर्मचारियों का बैंक में वेतन न भेजकर वेतन में से जीआईएस पीएफ के पैसे काटने के बावजूद जमा न करवाकर इन कर्मचारियों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को वेतन बढ़ाकर देने, विभाग में एक पद पर समान वेतनमान देने की मांग की। उन्होंने मेडिकल कैशलेस लागू करने, यात्रा भत्ते की दूरी कम करने, पानी का कनेक्शन फ्री देने, पद परिवर्तन करके सेवा नियम में संशोधन करने, मेडिकल बिलों की अदायगी करने, समय पर वेतन देने, नियमित भर्ती करने व कच्चे कर्मचारियों को 2 साल की सेवा के बाद नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश के संगठन सचिव राधेश्याम शर्मा, बलबीर सिंह यादव, प्रदेश प्रेस सचिव भगवान अहलावत, कार्यालय सचिव राज कुमार सैन ने बताया कि सरकार बिना वित्तीय बोझ की मांगों को लागू न करके कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने मृतक के वारिसों को बिना किसी शर्त के नियुक्ति देने, नोर्म के हिसाब से पद स्वीकृत किए जाएं, खाली पदो पर पदोन्नति दी जाएं, सेवानिवृत्ति की आयु 60 व62 वर्ष करने की मांग की। धरने को श्योताज सिंह यादव, रामशरण यादव, दलीप कुमार, राजेंद्र कुमार बोहरा, कैलाश चंद सैनी, बाबू लाल, रमेश, देवेंद्र शर्मा, प्रवीण सोनी, भरत सिंह राणोलिया, अनिल फोजी, धर्मपाल सिंह, कर्ण सिंह यादव, सत्यवीर, श्योताज सिंह यादव, सुनील कुमार, रामचंद्र शर्मा, सुरेश पाल, संदीप कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed