फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   PWD forgot by uprooting the link road of Bhagdana

Mahendragarh-Narnaul News: भगड़ाना की लिंक सड़क को उखाड़कर भूला लोनिवि

Mon, 06 Nov 2023 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
PWD forgot by uprooting the link road of Bhagdana
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-दादरी हाईवे से भगड़ाना गांव को जाने वाली 1 किलोमीटर लिंक सड़क को नई बनाने के नाम पर तकरीबन दो माह पूर्व ठेकेदार ने उखड़वा दिया था और रोड़े इत्यादि डालकर छोड़ दिया गया है जिससे आए दिन दुर्घटना व वाहनों में टूट-फूट होती रहती है।
विज्ञापन

हरियाणा युवा यादव महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल भगड़ाना ने बताया कि इस संबंध में वह ग्राम पंचायत के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं और अनेक बार जेई, एसडीओ और ठेकेदार से फोन पर बात भी कर चुके हैं। लेकिन सभी आज-कल में सड़क बनाने का झूठा आश्वासन देकर उस पर कोई कार्रवाई नहीं करते यहां तक की ठेकेदार अब एनजीटी के आए नए आदेशों की दुहाई देकर इसे जल्द बनाने में असमर्थता जता रहा हैं जिससे इस त्योहारी सीजन पर ग्रामीणों को बड़ी भारी परेशानी हो रही है। वाहनों में भी बड़ा भारी नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

गांव के अनेक युवाओं ने इकट्ठा होकर रोष व्यक्त करते हुए बताया कि यह लिंक सड़क बहुत अच्छी स्थिति में थी, लेकिन कुछ माह पहले अखबारों में आई खबर और सरकार के लिंक सड़कों को 12 फीट से बढ़ाकर 18 फीट चौड़ा किए जाने की योजना के चलते ग्रामीणों ने अच्छी भली सड़क को भी तोड़ने पर इसलिए एतराज नहीं किया। उनको सड़क चौड़ा होने का की उम्मीद थी, लेकिन अब जब विभागीय अधिकारियों से पता लगा की सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ेगी तो सभी ग्रामीण अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से गुजर रहे समाजसेवी बलवान फौजी ने भी पीडब्ल्यूडी विभाग, जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस सड़क को दूसरे गांवों के लिंक सड़कों की तरह नही केवल 18 फीट चौड़ा किया जाए बल्कि चार-पांच दिन के अंदर ही इसे पूर्ण कर 8-10 गांवों के हजारों लोगों को होने वाली परेशानी से बचाया जाए।

भगड़ाना को जाने वाली लिंक सड़क माजरा कलां के पास महेंद्रगढ़-सेहलंग रोड को जोड़ती है जिसका पश्चिम छोर का आधा हिस्सा पीडब्ल्यूडी विभाग तथा पूर्वी छोर का आधा हिस्सा मार्केटिंग बोर्ड की ओर से बनाया गया था। ग्रामीणों ने मार्केटिंग बोर्ड अधिकारियों से भी इस सड़क को चौड़ा कर दोबारा से कार्पेटिंग करने की पुरजोर मांग की है। इस सार्वजनिक और गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को आयुक्त के सामने भी गुहार लगाने की बात कही है। इस अवसर पर कैप्टन रत्न सिंह, भानबीर, डॉ. रमेश, अनिल, श्रीभगवान, सूबे मिस्त्री, अजीत, संजय विद्यार्थी, हवासिंह, रॉकी, राजा, दीपेश, नीरज, नवीन, समाजसेवी बलवान फौजी, सुनील पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed