फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Purchase stopped, no lifting of mustard, 50 thousand bags kept in the market

Mahendragarh-Narnaul News: खरीद बंद, सरसों का उठान नहीं, 50 हजार बैग मंडी में रखे

Tue, 07 May 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Purchase stopped, no lifting of mustard, 50 thousand bags kept in the market
नारनौल। शहर के नांगल चौधरी रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में सोमवार को भी हरियाणा वेयर हाउस द्वारा सरसों का उठान किया गया। इस साल 27 मार्च से रबी फसल की खरीद शुरू की गई थी, जिसमें 27 मार्च से 9 अप्रैल तक हैफेड द्वारा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अंतर्गत लगभग 85000 क्विंटल सरसों खरीदी गई थी।
विज्ञापन

वहीं 10 अप्रैल से 1 मई तक व्यापारियों द्वारा हरियाणा वेयर हाउस के अंतर्गत खरीद की गई। एक मई के बाद से सरसों की खरीद बंद हैं। लेकिन मंडी में मौजूद सरसों का उठान जारी हैं। पिछले करीब 40 दिनों से खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से सामान्य बनी रही, मगर बारदाने और गोदाम की कमी के चलते उठान धीमा रहा। जिसकी वजह से किसानों और व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ा। वेयर हाउस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल से 1 मई तक वेयर हाउस द्वारा रिकार्ड सरसों की खरीद के बाद सोमवार तक करीब 4,60,000 सरसों के बैग का उठान किया जा चुका है। अभी भी करीब 40,000 से 50,000 तक सरसों के बैग का उठान अभी बाकी हैं। ऐसे में एक मई के बाद सरसों खरीद नहीं होने के बाद भी उठान नहीं हुआ है।
विज्ञापन



गोदाम में 40,000 सरसों के बैग रखने की वेयर हाउस के पास जगह
वेयर हाउस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरसों की खरीद से पहले वेयर हाउस के पास जो गोदाम थे, उनमें मात्र करीब 40,000 सरसों के बैग रखने की जगह उपलब्ध थी। वहीं 26 मार्च से एक मई तक को-ऑपरेटीव सोसाइटी एवं वेयर हाउस के द्वारा करीब साढ़े पांच लाख सरसों के बैग की खरीद की गई। जिसके कारण गोदाम की कमी के चलते उठान की गति धीमी रही। उठान की गति संतुलित बनी रही इसके लिए वेयर हाउस द्वारा खरीद के दौरान नई अनाज मंडी से 8 किमी के ईद-गीर्द क्षेत्र में नए गोदाम किराये पर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





------------------
वर्जन :
इस साल वेयर हाउस द्वारा रिकार्ड सरसों की खरीद की गई। गोदाम और बारदाने की कमी के चलते कई बार उठान की गति जरूर प्रभावित हुई, मगर अब उठान प्रक्रिया सामान्य गति से चल रही है। दोबारा सरसों की खरीद को लेकर कोई आदेश अभी जारी नहीं हुआ हैं।
रूबी हुड्डा, वेयर हाउस मैनेजर नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed