फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   pti teachers strike continus 38th day

पीटीआई अध्यापकों का धरना 38 वें दिन भी जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
pti teachers strike continus 38th day
धरने पर बैठे लोग - फोटो : AMAR UJALA
बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों ने संघर्ष समिति के जिला प्रधान आशीष यादव की अध्यक्षता में 38 वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव महेश यादव ने कहा की सरकार अध्यापकों को पुनः सेवा बहाल कर उनका सम्मान लौटाए। विद्यालयों की रीढ़ समझे जाने वाले पीटीआई अध्यापकों को केवल राजनीतिक द्वेष भावना के चलते बर्खास्त किया जाना किसी भी तरीके से न्याय संगत नहीं है। जिला सचिव दिनेश यादव ने पीटीआई अध्यापकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की इससे पहले भी कई आंदोलन देखे हैं, लेकिन पीटीआई अध्यापकों में जितना जोश और जुनून नहीं देखा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान कौशल कुमार ने कहा की सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पीटीआई अध्यापकों को उनका रोजगार दिलाने के लिए वचनबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed