फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   protest, pti, demand for cancil exam, narnaul

बर्खास्त पीटीआई ने परीक्षा रद्द करने की मांग, न होने पर देंगे गिरफ्तारी

Tue, 11 Aug 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest, pti, demand for cancil exam, narnaul
चितवन वाटिका नारनौल में धरने पर बैठे बर्खास्त पीटीआई। - फोटो : Narnol
नारनौल। बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों ने अपना क्रमिक अनशन 57वें दिन भी संघर्ष समिति की जिला उपप्रधान कृष्णा सोनी के नेतृत्व में चितवन वाटिका में जारी रखा। सोमवार को अनशन पर वीरेंद्र सिंह, संघर्ष समिति के जिला सचिव कैलाश चंद, शारीरिक शिक्षक संघ के नांगल चौधरी ब्लॉक प्रधान धर्मेंद्र शेरावत और संघर्ष समिति के प्रेस सचिव चेतराम को बैठाया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य हुनेश कुमार ने बताया की बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों और अन्य कर्मचारी संगठनों की आठ अगस्त को जींद में एक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से दो महीने से चल रहे आंदोलन के बावजूद बर्खास्त पीटीआई की सेवा बहाली के विकल्पों पर गंभीरता से गौर करने की बजाय आंदोलन को लंबा करने की सरकार की नीति की निंदा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया हैं कि 13 अगस्त तक सरकार ने 23 अगस्त के टेस्ट को रद्द करने और सेवा बहाली के विकल्पों पर गंभीरता से गौर नहीं किया तो 14 अगस्त को बर्खास्त पीटीआई परिजनों सहित डीसी आफिसों पर सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे। संघ के राज्य सचिव महेंद्र सिंह ने कहा कि पीटीआई की नौकरी बर्खास्त करना 2000 परिवारों के पेट पर असंवेदनशील तरीके से लात मारने के बराबर है। इन पीटीआई में कई तो पूर्व सैनिक हैं, जिन्होंने पहले देश की सेवा की तत्पश्चात प्रदेश की सेवा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इन्हें सम्मानित करने के इस तरह से सेवा से बाहर करना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। जिला सचिव दिनेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और बीजेपी-जेजेपी सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए की ये पीटीआई अध्यापक ना केवल हरियाणा की माटी के बेटे बेटियां हैं बल्कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश की बेहतरीन सेवा करके सरकारी सेवा का तजुर्बा कमाया है। सरकार को चाहिए की इनके तजुर्बे का लाभ ले और मानवता के नाते इन पीटीआई अध्यापकों की सेवा पुन: बहाल कर और परिजनों के भविष्य को सुरक्षित करने का नेक कार्य करें। जिला प्रधान कौशल कुमार ने कहा कि यदि अब भी सरकार सही मंशा से हरियाणा की लंबे समय से सेवा कर रहे। हरियाणा सरकार को हठधर्मिता त्याग कर इन पीटीआई अध्यापकों के प्रति अपनेपन का भाव दिखाते हुए नरम रुख अपनाना होगा। इस मौके पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा, जिला प्रधान रमेश कुमार और जिला सचिव महेश यादव समेत जिला महेंद्रगढ़ के पीटीआई अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed