{"_id":"6679b716d3d76ed276084640","slug":"protest-going-on-for-200-days-demanding-construction-of-underpass-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113477-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास निर्माण की माग को लेकर 200 दिन से चल रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास निर्माण की माग को लेकर 200 दिन से चल रहा धरना
Mon, 24 Jun 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। अंडरपास निर्माण की माग को लेकर 200 दिन से धरना चल रहा है। सोमवार को अध्यक्षता संघर्ष समिति संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने की। वहीं संचालन महावीर प्रसाद कौशिक सरपंच प्रतिनिधि तोबड़ा ने की।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा कच्चे रास्ते को सही कराने के लिए जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत तोबड़ा व संघर्ष समिति को आश्वस्त किया है। रेलवे प्रशासन एक दो दिन में कच्चे रास्ते को सही कराने का काम शुरू कर जन भावनाओं का सम्मान करेंगे। एक दो दिन में कच्चे रास्ते का काम सही कर ग्रामीणों को आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया गया तो ग्राम पंचायत तोबड़ा व संघर्ष समिति दोबारा जिला उपायुक्त से मिलकर जिला प्रशासन के संज्ञान में लाकर जनहित के इस काम कोबारिश से पहले काम करवाने का आग्रह किया जाएगा। धरने के 200 दिन पूरे होने पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने कहा कि संघर्ष समिति दृढ़ संकल्पित है कि जब तक अंडरपास का शेष निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह, प्रकाश खरब, हनुमान शर्मा, रोहतास रिटायर्ड गिरदावर,बिजेंद्र चेयरमैन सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।