फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Procurement process slow, market full of millet

Mahendragarh-Narnaul News: उठान प्रकिया धीमी, बाजरे से अटी मंडी

Fri, 11 Oct 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Procurement process slow, market full of millet
फोटो नंबर-19नारनौल की नई अनाज मंडी में रखे बाजरे के बैग। संवाद
नारनौल। जिले की सभी मंडियों में वीरवार को भी बाजरे की खरीद जारी रही। जिले में अब तक 17359 किसानों को गेटपास दिया जा चुका है। वहीं 451308.8 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। इस बीच 352938.7 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है और खरीद प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

अभी बाजरे की उठान प्रक्रिया धीमी है, जिसकी वजह से मंडियां बाजरे से अटी पड़ी है। अब तक जिले में करीब 137710 क्विंटल बाजरे का ही उठान हुआ है। जिन किसानों की बाजरे की फसल का उठान हो चुका है, उनके खाते में रुपये भी डाले जा रहे हैं। जिलेभर के किसानों के खाते में अब तक 44.72 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

खरीद एजेंसियों द्वारा नमी व गुणवत्ता की जांच कर बाजरे की खरीद कर रही है। अगर बाजरे में 13 प्रतिशत से ज्यादा नमी पाई जाती है तो खरीद नहीं की जा रही है। क्षेत्र में अभी बाजरे की कटाई का कार्य किया जा रहा है। संभावना है कि आगामी दिनों में मंडियों में बाजरे की आवक बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को अटेली में 849 गेटपास जारी किए गए। वहीं नारनौल में 971 और नांगल चौधरी में 294 गेट पास जारी किए गए। जिले में पिछले दस दिनों में अब तक 451308.8 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। वीरवार को नारनौल में सबसे ज्यादा 20705.2 क्विंटल बाजरे की आवक रही।



नारनौल में 42940 क्विंटल की खरीद और 25170 क्विंटल का हुआ उठान
नारनौल में अब तक 42940 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इसमें 25170 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। वहीं नांगल चौधरी में अब तक 24605 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और 3700 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नांगल चौधरी में उठान प्रक्रिया धीमी है। हैफेड अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार से नांगल चौधरी में उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
नारनौल में बाजरे की खरीद और उठान प्रक्रिया जारी है। नांगल चौधरी में भी उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। क्षेत्र में अभी फसल कटाई का कार्य किया जा रहा है। आगामी दिनों में बाजरे की आवक में तेजी आएगी। सभी किसान साथियों से आग्रह है कि अपनी फसल को सुखा कर लाएं ताकि नमी के कारण बाजरे की खरीद में विलंब का सामना नहीं करना पड़े।

प्रवीण भारद्वाज, मैनेजर हैफेड नारनौल।
तीनों अनाज मंडियों में 1389 किसानों से 32840 क्विंटल खरीदा बाजरा

महेंद्रगढ़/सतनाली/कनीना। क्षेत्र की तीनों अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में बाजरे की खरीद प्रक्रिया जारी है। तीनों मंडियों में वीरवार को 1389 किसानों से 32840 क्विंटल बाजरा खरीद गया। अब तक 29 हजार किसानों से 101254 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है।

महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में धीमी गति से उठान होने की वजह से मंडी में बाजरा डालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में वीरवार को 413 किसानाें से 8583 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। अब तक 51169 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। 56 हजार बैगों का उठान हो चुका है। कनीना नई अनाज मंडी में 742 किसानों से 18449 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। अब तक 4194 किसानों से 11678 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। अब तक कुल 32306 क्विंटल बाजरे का उठान भी हुआ है। सतनाली अनाज मंडी में 234 किसानों से 5808 क्वींटल बाजरा खरीदा गया। अब तक 1476 किसानों से 38407 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed