{"_id":"68335ed80f5b9b39770dfe6d","slug":"problem-drinking-water-crisis-deepens-in-satnali-due-to-non-availability-of-canal-water-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117354-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: समस्या...नहरी पानी नहीं मिलने से सतनाली में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: समस्या...नहरी पानी नहीं मिलने से सतनाली में गहराया पेयजल संकट
Sun, 25 May 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 25 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फाेटो संख्या:71- गांव नांवां की सूखी नहर--संवाद
सतनाली। क्षेत्र में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। नहरी पानी नहीं मिलने से क्षेत्र के लोगों के सामने पेयजल संकट छा गया है।
पहले क्षेत्र को उनके हिस्से का पानी मिलने से परेशानी नहीं होती थी। लोगों का कहना है कि यदि यही हालात रहे तो पानी के लिए भी लाले पड़ जाएंगे। सतनाली क्षेत्र के ग्रामीणों कहना है कि अब गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन नहरों से जुड़े होने के बावजूद भी क्षेत्र के 20 से अधिक जोहड़ो में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंच पाई है।
नहरों से जुड़ने का आज भी इंतजार है। ग्रामीण इसके लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया की वर्तमान में पिछले पांच महीने के दौरान सतनाली क्षेत्र के नहरों में पानी दिखने को नहीं मिला है। जोहड़ों को भरने और खेती की लिए तो दूर की बात है, लेकिन अभी तक जिले में चार से पांच बार नहरों में पानी आया।
जो सतनाली क्षेत्र में पूर्व की भांति पानी आता था वो भी सतनाली क्षेत्र में आना बंद हो गया है। पानी 4 जनवरी के बाद से सतनाली क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं मिला है। नहरी पानी नहीं मिलने से क्षेत्र के लोगों के समक्ष पेयजल तक का संकट छा गया है। नहरी विभाग के अधिकारी पानी वितरण में क्षेत्र के साथ लगातार भेदभाव बरत रहे हैं। संवाद