फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Priya was the block level topper in NMMS exam.

Mahendragarh-Narnaul News: एनएमएमएस परीक्षा में खंड स्तर पर प्रिया रहीं टॉपर

Tue, 07 Apr 2026 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Priya was the block level topper in NMMS exam.
फोटो संख्या:52 खरकड़ा बास में छात्राओं को सम्मानित करते ​शिक्षक। संवाद
कनीना। गांव खरकड़ा बास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रिया ने एनएमएसएस परीक्षा में कनीना खंड में टॉप किया है और रितिका को दूसरा स्थान मिला। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 30 नवंबर को एनएमएमएस परीक्षा आयोजित की थी। अब हाल ही में इसके परिणाम जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें खरकड़ा बास के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय मुखिया रीता रानी ने बताया कि यह परीक्षा प्रतिवर्ष सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से करवाई जाती है। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, एसएमसी प्रधान विक्रम सिंह, राजेश माहौर, योगेंद्र शर्मा आदि ने छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed