फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Priya and Paras raise medal hopes in shooting competition

Mahendragarh-Narnaul News: शूटिंग प्रतियोगिता में प्रिया और पारस ने पदक की उम्मीदें बढ़ाईं

Sat, 06 Jun 2026 09:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Priya and Paras raise medal hopes in shooting competition
फोटो नंबर- 17पारस, शूटिंग खिलाड़ी

विज्ञापन



नारनौल। दिल्ली में आयोजित स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। पहले चरण में दो युवा निशानेबाज प्रिया और पारस ने 10 मीटर राइफल स्पर्धा में बेहतरीन स्कोर हासिल कर पदक की दौड़ में खुद को मजबूत दावेदार बनाया।

शनिवार को अंडर-19 वर्ग की 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में प्रिया ने 40 गोलियों में 400 में से 382 अंक अर्जित किए, जबकि पारस ने 376 अंक प्राप्त किए। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जिले के खेल प्रेमियों और कोचिंग स्टाफ में उत्साह का माहौल है। हालांकि अंतिम परिणाम प्रतियोगिता के सभी चरणों के मुकाबले समाप्त होने के बाद घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


कोच राहुल मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक गोली पर अधिकतम 10 अंक मिलते हैं और दोनों खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रिया और पारस के पदक जीतने की अच्छी संभावना है। उन्होंने बताया कि जिले के शेष सात खिलाड़ियों के मुकाबले आगामी दिनों में होंगे, जबकि प्रिया 50 मीटर राइफल स्पर्धा में भी अपनी चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मेरा लक्ष्य था कि अधिकतम अंक प्राप्त कर सकूं और मैं अच्छा स्कोर प्राप्त करने में सफल रही। अब मेरा पूरा ध्यान 50 मीटर राइफल प्रतियोगिता पर केंद्रित है। -प्रिया, शूटर

----------
प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से अभ्यास कर रहा था। मैंने 376 का स्कोर प्राप्त किया है, अब बस परिणाम का इंतजार बना हुआ है। प्रतियोगिता से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।
-पारस, शूटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed