फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Private school bus driver hits Eco car

Mahendragarh-Narnaul News: निजी स्कूल के बस चालक ने इको गाड़ी में मारी टक्कर

Thu, 02 May 2024 04:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 May 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Private school bus driver hits Eco car
फोटो- 27 दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद।
मंडी अटेली। नारनौल के अटेली क्षेत्र में एक स्कूल बस चालक ने इको गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में करीब 10 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद सभी बच्चों को बस साइड में करके नीचे उतरा गया। वहीं आसपास के लोगों ने बस चालक को नीचे उतारकर उसे खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

कनीना के उन्हाणी में हुए बस हादसे को एक महीना भी नहीं हुआ है कि एक निजी स्कूल की बस के चालक ने बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद इको गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस चालक ब्रेक नहीं लगा पाया इसलिए स्कूली बस ने इको गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके कारण इको गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने स्कूली बस को रुकवा कर उसको साइड में लगवाया। इसके बाद बस से बच्चे उतारे गए और लोगों ने चालक को जमकर खूब खरी खोटी सुनाई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्कूल बस के टकरा जाने की खबर मिलते ही वहां पर कई लोग जमा हो गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को बच्चों को छोड़ने के लिए जाने दिया।

फोटो- 27 दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद।

फोटो- 27 दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed