{"_id":"62d1aa7181d82c3ca23c7ee7","slug":"prepare-everyone-then-two-billion-liters-of-water-will-be-left-narnol-news-rtk6524279197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी तैयार करें तलैया तो बचेगा दो अरब लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी तैयार करें तलैया तो बचेगा दो अरब लीटर पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली। सामूहिकता में बड़ी ताकत होती है। हम सबको मिलकर इस बार बारिश के सीजन में पानी की एक-एक बूंद बचानी है। बारिश के सीजन में सभी मिलकर जल तलैया तैयार करें तो एक बार में दो अरब लीटर पानी का संचय किया जा सकता है। ये बातें उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने वीरवार को गांव श्यामपुरा में राव मूलचंद मार्ग पर आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन करने के बाद कहीं।
यह वाटर कूलर समाजसेवी विनोद श्यामपुरा ने लगवाया है। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे समाज के लिए अपनी ओर से कुछ ना कुछ योगदान जरूर दें। कोई आर्थिक रूप से मजबूत है तो वह आर्थिक तौर पर मदद करें। कोई शारीरिक रूप से है तो कोई अन्य किसी प्रकार से समाज सेवा का कार्य जरूर करे। समाज में हम सभी का कुछ ना कुछ योगदान होना चाहिए।
कहा कि जिला प्रशासन मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान चला रहा है। इस अभियान में सभी ग्रामीण एकजुट होकर अपने-अपने खेतों में जल तलैया बनाएं। इसी मकसद से फोटो विद सेल्फी जल तलैया कार्यक्रम चलाया जा रहा है। महेंद्रगढ़ जिले में 10 लाख से अधिक नागरिक हैं। अगर सभी मिलकर जल तलैया तैयार करें तो एक बार में दो अरब लीटर पानी धरती में संचय किया जा सकता है। इस तरह से अगर हम सब मिलकर सामूहिकता से काम करें तो जिले में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, रामबाई देवी, बीडीपीओ नरेंद्र ढुल, रेडक्रॉस के सेक्रेटरी श्याम सुंदर, एसआई आलोक, हेड कांस्टेबल अनिल, मास्टर रायसिंह जड़वा, मंजू मित्तल, महेंद्र सिंह सोहडी, उदय सिंह शेखावत सतनाली, बल्ली शेखावत, सुमेर सिंह, कल्याण सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह, डिप्टी डीईओ सेवानिवृत्त रामानंद यादव, रामपाल सिंह पंच, रतन सिंह शेखावत, मास्टर ओमप्रकाश यादव, कुरडाराम नंगला, भूदेव शर्मा सतनाली मौजूद रहे।