{"_id":"6a1f24c28c662df05b0c4aa5","slug":"preparations-underway-to-prevent-waterlogging-before-monsoon-tenders-issued-for-construction-of-drains-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140690-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मानसून से पहले जलभराव रोकने की तैयारी, नालों के निर्माण के लिए टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मानसून से पहले जलभराव रोकने की तैयारी, नालों के निर्माण के लिए टेंडर जारी
Wed, 03 Jun 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न क्षेत्रों में पक्के नालों के निर्माण के लिए नगर परिषद की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से बरसात के दिनों में पानी निकासी की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर परिषद की ओर से बड़ा तालाब से लेकर छलक नाले तक पक्का नाला बनाने के लिए करीब 30 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं।
पुरानी कचहरी ब्रह्माकुमारी से छलक नाले तक 25 लाख रुपये, निजामपुर रोड से माता मसानी तक 48 लाख रुपये तथा रविदास मंदिर से छलक नाले तक पक्का नाला निर्माण के लिए करीब पांच लाख रुपये के टेंडर लगाए गए हैं।
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार शहर के अन्य ऐसे स्थानों का भी सर्वे किया जा रहा है, जहां बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है और पानी निकासी के लिए पर्याप्त नालों की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
जिन स्थानों पर नाले बनाए जाने हैं, वहां के निवासी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। बड़ा तालाब से छलक नाले तक वर्तमान में कच्चा नाला होने के कारण आसपास की कॉलोनियों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
निजामपुर रोड से माता मसानी तक बनने वाले नाले का पानी जोहड़ तक पहुंचाया जाएगा। वहां से पानी निकासी के लिए छलक नाले तक पक्का नाला बनाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद शहर के कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
वर्जन:
शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर पक्के नाले बनाए जाएगें। जिसे लेकर चार मुख्य स्थानों पर नाले निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा शहर में अन्य स्थानों पर भी नालों का निर्माण किया जाएगा जिनकी भी प्रक्रिया चल रही है।-विकास शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद, नारनौल।