फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparation to build Devi Lal Park on the resolution passed 19 years ago

19 साल पहले पारित प्रस्ताव पर देवीलाल पार्क बनाने की तैयारी

Wed, 12 Feb 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Preparation to build Devi Lal Park on the resolution passed 19 years ago
शहर का देवीलाल पार्क। - फोटो : Narnol
19 साल बाद ताऊ देवीलाल पार्क के निर्माण को सिरे चढ़ाने की तैयारी है। डिप्टी सीएम दुुष्यंत चौटाला के निर्देशों के अनुसार देवीलाल पार्क पैमाइश कराई गई है। एसडीएम के माध्यम से रिपोर्ट को आला अधिकारियों को भेज दिया गया है। मुख्यालय के निर्देशों पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका चेयरपर्सन के पति सुरेंद्र बंटी, जजपा नेता राजकुुमार खातोद एसडीएम से मिले। जिसमें पार्क निर्माण को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

2001 में महेंद्रगढ़ नगर पालिका ने ताऊ देवीलाल पार्क के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया था। जिसमें किले के दक्षिणी ओर या किसी अन्य स्थान पर पार्क बनाने का फैसला लिया गया था। नगर पालिका के प्रस्ताव के बाद भी इस पर काम शुरू नहीं हो सका। महेंद्रगढ़ किले के साथ खाली पड़ी जमीन को देवीलाल पार्क के नाम से जाना जाता है। यहां पार्क के नाम पर केवल खाली जमीन है। अब प्रदेश में भाजपा ने जजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई है। जजपा के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलकर देवीलाल पार्क के निर्माण की मांग रखी। जिस पर डिप्टी सीएम ने इसकी पैमाइश रिपोर्ट मांगी है। डीसी के निर्देश अनुसार एसडीएम ने जमीन की पैमाइश कराई है। जिसमें पाया गया कि यहां 24.6 मरला जमीन नगर पालिका की है। 22.16 मरला जमीन प्रदेश सरकार की मलकियत की है। जो पर्यटन विभाग के दायरे में है। दरअसल 2001 में प्रस्ताव पारित होने के बाद कुछ कारणों के चलते 2004 तक काम शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद दस साल कांग्रेस और पांच साल भाजपा की सरकार रही। जिसमें कभी इस प्रस्ताव पर चर्चा नहीं की गई।
विज्ञापन

शहर का दूसरा पार्क होगा
महेंद्रगढ़ शहर में केवल एक ही पार्क है। रणबीर सिंह हुड्डा के नाम से बनाए गए पार्क का नर्माण कांग्रेस सरकार के समय किया गया था। करीब 8 एकड़ में यह पार्क है। इस पार्क पर लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। देवीलाल पार्क को छह एकड़ में विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा पास होगा प्रस्ताव
करीब 19 साल पहले पास किए गए प्रस्ताव में जमीन चिन्हित नहीं थी। इस कारण नगर पालिका की ओर से दोबारा प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। जिसमें कुल जमीन, जमीन का रकबा, खसरा नंबर का उल्लेख किया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन विभाग की जमीन को भी ट्रांसफर कराया जाएगा।

करीब 15 दिन पहले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बुलाया था। जिसमें उन्होंने देवीलाल पार्क के बारे में जानकारी मांगी थी। पार्क के निर्माण को लेकर नगर पालिका में दोबारा से प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। नपा की बैठक इसी महीने बुलाई जाएगी। एसडीएम को सभी रिपोर्ट भेज दी गई हैं।
रीना गर्ग, चेयरपर्सन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed