फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pravesh Passes NMMS Exam; Will Receive Scholarship

Mahendragarh-Narnaul News: प्रवेश ने पास की एनएमएमएस परीक्षा, मिलेगी 12 हजार छात्रवृत्ति

Sun, 05 Apr 2026 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Apr 2026 04:40 AM IST
विज्ञापन
Pravesh Passes NMMS Exam; Will Receive Scholarship
फोटो संख्या:67-=राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार के आठवीं कक्षा के छात्र प्रवेश को सम्मान
कनीना। गांव अगिहार स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र प्रवेश ने एनएमएमएस (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा छात्रवृत्ति) परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। प्राचार्य पूनम यादव ने बताया कि प्रवेश इससे पहले भी राज्य व जिला स्तर की विभिन्न गतिविधियों में विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुका है। अब इस परीक्षा के पास करने पर प्रवेश को अब 12वीं कक्षा तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने एनएमएमएस परीक्षा की तैयारी में योगदान देने वाले अध्यापक कैलाश देवी, अजय कुमार और प्रीतम का विशेष रूप से आभार जताया। इस दौरान अंग्रेजी प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक, गणित प्रवक्ता अजय कुमार बंसल, राजेंद्र कटारिया, निशा जांगड़ा, धर्मेंद्र डीपीई, शशि कुमारी, पूनम कुमारी, कैलाश देवी, राकेश कुमार, मुख्य शिक्षक रतनलाल, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed