फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Power House of the lockout, SDO created the mortgage

पावर हाउस की तालाबंदी, एसडीओ को बनाया बंधक

Tue, 22 Jul 2014 12:06 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Tue, 22 Jul 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
विद्युत सप्लाई नहीं मिलने के कारण भुंगारका के ग्रामीण सोमवार को भड़क उठे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर हाउस की तालाबंदी करके एसडीओ तथा शिफ्ट अटेंडेंट को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम मनोज कुमार, डीएसपी जयपाल सिंह तथा विभाग के कार्यकारी अभियंता ने मंगलवार को समाधान प्रक्रिया आरंभ करवाने का भरोसा देकर तालाबंदी खुलवाई।
विज्ञापन


निर्धारित नियमानुसार भुंगारका को 24 घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिलने से भुंगारका के गुस्साए लोग सोमवार सुबह करीब 9 बजे पावर हाउस की तालाबंदी कर दी और शिफ्ट अटेंडेंट अशोक कुमार को कार्यालय में बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर 9.30 बजे एसडीओ हनुमानदत्त शर्मा पावर हाउस पहुंचे तब आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीओ को भी बंधक बनाकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


इधर, बिजली कर्मियों को बंधक बनाने की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर तालाबंदी खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण जिला उपायुक्त को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम मनोज कुमार, डीएसपी जयपाल सिंह तथा विभाग के कार्यकारी अभियंता घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से विचार-विमर्श करके मंगलवार को समाधान करवाने का आश्वासन दिया। जिससे संतुष्ट ग्रामीणों ने 2 बजे तालाबंदी हटाई और एसडीओ को मुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे बिजली देने का नहीं निभाया वादा
सरपंच राजेंद्र प्रसाद, मूरली प्रधान, जिला पार्षद कमला देवी, विनोद कुमार, पतासी, कवर सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि नंगली, अकबरपुर, आकोली, मूलोदी आदि गांवों की विद्युत सप्लाई को लेकर भुुंगारका में पावर हाउस स्थापित किया गया था। उस दौरान अधिकारियों ने निशुल्क जमीन उपलब्ध करवाने की एवज में 24 घंटे बिजली सप्लाई का एग्रीमेंट किया था। उन्होंने बताया कि भुंगारका में पावर हाउस स्थापित हुए करीब चार साल बीत गए लेकिन ग्रामीणों को सीटी लाइन से विद्युत सप्लाई नहीं मिली। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत द्वारा विभागीय अधिकारी एवं जिला उपायुक्त को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन प्रशासनिक अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हुए।

ग्रामीणों की मांग पर शिफ्ट अटेंडेंट का तबादला
ग्रामीणों ने बताया कि पावर हाउस में स्थानीय कर्मचारी बतौर शिफ्ट अटेंडेंट कार्यरत हैं। जिस पर बिजली सप्लाई छोड़ने तथा ट्रांसफार्मर ठीक करवाने की एवज में रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने रिश्वतखोरी की लिखित शिकायत लेकर आरोपी कर्मचारी का तबादला करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान भाजपा नेता दयाराम यादव ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया तथा प्रशासनिक अधिकारियों से तुरंत समाधान करने की गुहार लगाई।

ग्रामीणों की समस्या जायज, विभाग लापरवाह
एसडीएम कै. मनोज कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार भुंगारका को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलनी चाहिए। इसके लिए सरपंच तथा ग्रामीण पिछले तीन साल से विभागीय कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। किंतु विभागीय कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। विभाग के अधीक्षक अभियंता से समस्या की स्टेटस रिपोर्ट लेकर समाधान के निर्देश दिए हैं। मंगलवार की सुबह सीटी लाइन बिछाने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।


पुलिस को अलग बैठने की हिदायत
तालाबंदी खुलवाने पहुंची पुलिस ने भीड़ खदेड़ने का प्रयास किया जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा धक्का-मुक्के पर उतारू हो गए। सरपंच तथा अन्य लोगों ने मुश्किल से स्थिति को संभाला। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को घटना स्थल से दूर रहने की हिदायत दी। प्रशासनिक अधिकारी पहुंचने के बाद ही पुलिस कर्मी भीड़ के नजदीक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed