{"_id":"62571822c53c0554ad236937","slug":"power-cut-increased-people-s-problems-narnol-news-rtk643835878","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। प्रदेश भर में बिजली संकट का असर जिले में भी दिखाई देने लगा है। शहर में पिछले एक सप्ताह से लगातार लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। जिससे 43-44 डिग्री सेल्सियस तापमान में बिना बिजली के लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। शहरी क्षेत्र में ही एक से दो घंटे के तीन से चार कट प्रतिदिन लग रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो काफी बुरा हो रहा है। ग्रामीणों क्षेत्रों में मुश्किल से 8-10 घंटे बिजली मिल रही है। इससे ग्रामीण भीषण गर्मी में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। दिन के समय तो ग्रामीण यहां वहां पेड़ों की छांव में बैठकर दिन गुजार लेते हैं, लेकिन बिना बिजली के ग्रामीणों के लिए रात गुजारना मुश्किल हो गया है।
बता दें कि प्रदेश की कुछ बिजली यूनिट बंद होने के कारण पूरे प्रदेश में कुछ दिनों से बिजली का संकट बना हुआ है। जिसका असर जिले में भी दिखाई देने लगा हैं। नारनौल शहर में गत एक सप्ताह से बिजली के लंबे-लंबे कट लोगों को परेशान करने लगे हैं। दिन के साथ रात के समय लगने वाले बिजली के लंबे-लंबे कट लोगों की नींद उड़ा रहे हैं, क्योंकि वर्तमान में क्षेत्र का तापमान 43 से 44 डिग्री के आसपास चल रहा है। दिन की तपिश के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, तो बिना बिजली लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने बिजली विभाग द्वारा गांवों में की जा रही बिजली कटौती पर रोष प्रकट करते हुए कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार तथा बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपमंडल अधिकारी बिजली कनीना कार्यालय का घेराव करेंगे। ठाकुर अतरलाल ने गांव गुढ़ा, रसूलपुर, उन्हाणी, चेलावास, धनौंदा गांवों में जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से की जा रही घोषित बिजली कटौती के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। लंबे-लंबे बिजली के कटों से लोग परेशान तथा बेहाल हैं। संवाद