फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Post-mortem of skull taken out of well

कुएं से निकली खोपड़ी का करवाया पोस्टमार्टम

Thu, 22 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Post-mortem of skull taken out of well
गांव खरकड़ा कुएं से मंगलवार को निकाली गई खोपड़ी का वीरवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा गया। इस खोपड़ी की रिपोर्ट भी चिकित्सक ने पुलिस को दे दी है। रिपोर्ट के बारे में जानकारी देेते हुए पुलिस ने बताया कि यह खोपड़ी लगभग 20 से 40 वर्ष आयु के किसी पुरुष की है जो कम से कम एक वर्ष पुरानी है। रिपोर्ट में मौत के कारणों का नहीं पता लग पाया है।
विज्ञापन

चिकित्सक ने खोपड़ी से डीएनए के लिए सैंपल लेकर पुलिस को सौंप दिए हैं अब पुलिस इस सैंपल को मधुबन भेजेगी। गांव खरकड़ा निवासी सतबीर ने सोमवार को आकोदा पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके गांव एवं आसपास गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने पांच वर्ष पहले उसके भाई लीला राम को मारकर खरकड़ा वाले कुएं में डाल दिया था। अब वो उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को कुएं की तलाश ली। इस दौरान वहां से एक खोपड़ी, एक लेडीज कुर्ता, सलवार, कुर्ता पजामा, एक स्वेटर तथा मैगी का रैपर भी मिला था। उन्होंने शव दबे होने के चक्कर में कुएं की कुछ खुदाई भी की, लेकिन खुदाई करने पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने उक्त सभी चीजें अपने कब्जे में ले ली थी।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने वीरवार को खोपड़ी का पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल से करवा लिया है। इसकी रिपोर्ट भी आ चुकी है। यह खोपड़ी 20 से 40 वर्ष उम्र के किसी व्यक्ति की है और लगभग एक वर्ष पुरानी है। अब इस सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए मधुबन भेजे जाएंगे। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुशल कुमार, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed