{"_id":"6727b53cc7ef6e6e68051c9c","slug":"positive-waves-are-generated-by-havan-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117753-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हवन से उत्पन्न होती हैं सकारात्मक तरंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हवन से उत्पन्न होती हैं सकारात्मक तरंगे
Sun, 03 Nov 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। पतंजलि आरोग्य केंद्र अटेली मंडी की ओर से रविवार को हवन किया गया। हवन में आर्य समाजियों के अलावा अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। स्वामी दयानंद की 200वीं जंयती पर अटेली ब्लॉक के गांवों में 18 से 24 नवंबर तक वेद सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। रविवार को हुए हवन में मुख्य यजमान एडवोकेट नरदेव रहे।
रामअवतार पुरुषार्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन करा उसके महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। युवा आर्य समाजी नीलेश आचार्य ने हवन के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तारपूर्वक मंत्रों के माध्यम से जानकारी दी। हवन के साथ किसी मंत्र का जाप करने से सकारात्मक तरंगे उत्पन्न होती हैं। साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। सुविधानुसार, कोई भी मंत्र बोला जा सकता है। आधे घंटे हवन में बैठा जाए और हवन के धुएं का शरीर से संपर्क हो तो टाइफाइड जैसे जानलेवा रोग फैलाने वाले जीवाणु खत्म हो जाते हैं। हवन एक वैज्ञानिक क्रिया के अलावा वातावरण को शुद्ध करने के साथ आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध कर उसमें सदगुणों का समावेश होता है। पतंजलि आरोग्य केंद्र अटेली मंडी के डॉ. राजेंद्र वैद्य ने हवन में शामिल होने वालों का वैदिक अभिनंदन किया।
इस मौके पर प्रधान हरदयाल आर्य, लालचंद योगाचार्य, विजय पाल कोच, दिनेश आर्य, तेजप्रकाश समाज सेवी, धर्मबीर बोचड़िया, कर्मबीर पहलवान, मास्टर हठीराम, होशियार सिंह, ओमप्रकाश योगाचार्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।