फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Politics over party posts escalates rift in BJP; District President and Kisan Morcha leader clash on social media.

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा में पद की सियासत ने बढ़ाई तकरार, सोशल मीडिया पर भिड़े जिलाध्यक्ष और किसान मोर्चा नेता

Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Politics over party posts escalates rift in BJP; District President and Kisan Morcha leader clash on social media.
फोटो 3फेसबुक पर डाली गई पोस्ट।स्रोत:सोशल मीडिया
नारनौल। जिला भाजपा में सोशल मीडिया पर चल रहा अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव और किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विष्णु तंवर के बीच फेसबुक पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। दोनों नेताओं के समर्थक भी इस विवाद में कूद पड़े और सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली।
विज्ञापन

विवाद की शुरुआत विष्णु तंवर की एक फेसबुक पोस्ट से हुई। उन्होंने जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव पर एक पुराने कार्यकर्ता को फोन के जरिये धमकी दिलवाने का आरोप लगाया। इस पोस्ट पर सबसे पहला जवाब खुद जिलाध्यक्ष ने देते हुए आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि बहुत दिनों से आपकी गलत पोस्ट और बकवास सहन कर रहा हूं। पार्टी, कार्यकर्ताओं, विधायक और प्रधानमंत्री के खिलाफ अब और नहीं। गलत लिखोगे तो अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे जिलाध्यक्ष ने पोस्ट में लिखा कि मैंने आपके कहने से भाजपा जिला महामंत्री नहीं बनाया तो यह नहीं कि कुछ भी लिखोगे। इसी पोस्ट में आगे लिखा कि आप अपनी परिचित नेत्री से भी मंडल अध्यक्षों के खिलाफ लिखवा रहे हैं जो चुनाव में भी कांग्रेस की एजेंट थी।
आगे एक अन्य पोस्ट में जिलाध्यक्ष ने कहा कि विष्णु तंवर अपनी परिचित महिला प्रेमलता यादव को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनवाना चाहते थे। मांग पूरी नहीं होने पर वे सोशल मीडिया के जरिये पार्टी और पदाधिकारियों की छवि धूमिल कर रहे हैं।
इस पर विष्णु तंवर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कभी पद के लिए मांग नहीं की और जिलाध्यक्ष से इस बारे में सौगंध लेकर सच बताने को कहा। विवाद में प्रेमलता यादव ने भी टिप्पणी करते हुए एक मंडल अध्यक्ष पर पार्टी कार्यक्रमों में महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया।
इसी बीच मंगलवार को विष्णु तंवर ने किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। तंवर ने इस्तीफे की वजह यूजीसी कानून को बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं।

वर्जन:
विष्णु तंवर पार्टी का सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर रहा था। इसको लेकर नोटिस भी दिया गया था। वह एक महिला को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनवाना चाहते थे जो पहले कांग्रेस की एजेंट रह चुकी है। हमारी पार्टी अनुशासन की है। -यतेंद्र राव, भाजपा जिलाध्यक्ष, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article