फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Political winds in southern Haryana signal change: Sanjay Dutt

दक्षिणी हरियाणा की राजनीतिक हवा देती है बदलाव का संकेत : संजय दत्त

Fri, 28 Aug 2026 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Political winds in southern Haryana signal change: Sanjay Dutt
नारनौल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा से उठने वाली राजनीतिक हवा का असर केवल क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह प्रदेश और देश की राजनीति में भी बदलाव का संकेत देती है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को निजामपुर रोड स्थित एक निजी गार्डन में आयोजित संगठनात्मक संवाद अभियान के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक संवाद अभियान चलाया जा रहा है। अब तक प्रदेश के 20 जिलों में इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिम्मेदारी संभालने के बाद कांग्रेस संगठन को मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती से चुनाव लड़ सकते हैं। इसका उदाहरण नांगल चौधरी विधानसभा सीट है जहां भाजपा के मजबूत उम्मीदवार को हराकर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें तो प्रदेश में भी बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के इतिहास और उसमें कांग्रेस के योगदान को नजरअंदाज करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 400 पार का नारा देकर संविधान में बदलाव की मंशा दिखाई थी लेकिन देश की जनता ने उसे 250 पर रोक दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed