फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Political equation shifts in Ateli Municipality; Sanjay Goyal no longer Chairman.

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली नगर पालिका में बदला राजनीतिक समीकरण, संजय गोयल नहीं रहे चेयरमैन

Thu, 30 Jul 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Political equation shifts in Ateli Municipality; Sanjay Goyal no longer Chairman.
मंडी अटेली। नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद में राज्य चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए संजय गोयल के निर्वाचन को रद्द कर दिया है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में उन्हें अध्यक्ष पद से डीनोटिफाई कर दिया गया है। यह फैसला नारनौल स्थित निर्वाचन न्यायाधिकरण के आदेश के आधार पर लिया गया है।
विज्ञापन

नौ जुलाई 2026 को निर्वाचन न्यायाधिकरण ने चुनाव याचिका स्वीकार करते हुए संजय गोयल के चुनाव को शून्य घोषित कर दिया था। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर अध्यक्ष पद से उनका नाम हटा दिया।
विज्ञापन

यह चुनाव याचिका अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे भूपेश गुप्ता की ओर से दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि संजय गोयल ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाई थीं। मामले की सुनवाई हेड ऑफ इलेक्शन ट्रिब्यूनल एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन डॉ. मुकेश कुमार की अदालत में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ता का मुख्य आरोप था कि वर्ष 2018 में स्थानीय निकाय विभाग ने लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने के कारण संजय गोयल को पद से हटा दिया था। नगर पालिका कानून के अनुसार ऐसे व्यक्ति को छह वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना जाता है। आरोप लगाया गया कि इसके बावजूद उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
इसके अलावा याचिका में कहा गया कि नामांकन पत्र में निलंबन और अन्य जरूरी तथ्यों की जानकारी नहीं दी गई। याचिकाकर्ता के अनुसार यदि नामांकन पत्र की जांच सही तरीके से होती तो उनका नामांकन उसी समय रद्द हो जाना चाहिए था।

गौरतलब है कि अटेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्यक्ष चुनाव में संजय गोयल विजेता रहे थे जबकि भूपेश गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा था। अब न्यायाधिकरण के फैसले के बाद उनका अध्यक्ष पद समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed