फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   politcal,deputy chif minister,milk,drink

डिप्टी सीएम को बीरमति ने पिलाया दूध का गिलास

Sat, 16 Nov 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
politcal,deputy chif minister,milk,drink
गांव उन्हानी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को दूध पिलाती बीरमती - फोटो : Narnol
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को गुरुग्राम से महेंद्रगढ़ सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे थे। इस बीच कनीना के नजदीक उन्हानी गांव में कुछ महिलाओं को सड़क किनारे खड़ा देखकर दुष्यंत ने अपनी गाड़ी रुकवा ली। इस बीच कंवर सिंह नंबरदार की माता बीरमति घर के अंदर से दूध का गिलास लेकर आई। बीरमति बोली, बेटा हरियाणा के इस हिस्से पर भी अपनी निगाह रखना। दुुष्यंत बोले, माता जी परदादा की नीतियों के हिसाब से ही काम करूंगा।
विज्ञापन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी अपने संबोधन के समय दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ से अपना करीब का रिश्ता बताया। दुष्यंत बोले आपात काल के समय मेरे परदादा चौधरी देवीलाल यहां कैद रहे थे। करीब 9 महीने उन्होंने महेंद्रगढ़ की जेल में बिताए थे। किले के साथ लगती जेल अब भी है। दुष्यंत चौटाला ने कुलपति आरसी कुहाड़ के साथ जुड़ा किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर आरसी कुहाड़ से पहली मुलाकात दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में हुई थी। किसी ने परिचय कराते हुए बताया था कि प्रोफेसर आरसी कुहाड़ गाय का दूध बढ़ाने के लिए रिसर्च कर रहे हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जेजेपी के पदाधिकारी भी पहुंचे। जजपा जिला अध्यक्ष राव रमेश पालड़ी, बार के पूर्व प्रधान राजकुमार, पूर्व जिला पार्षद राजकुमार खातोद, खंड अध्यक्ष संजीव तंवर, लक्खी सोनी, कैलाश पालड़ी, कंवर सिंह कलवाड़ी, तेजप्रकाश यादव सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजकुमार ने बार के लिए समय मांगा।
विज्ञापन

टेक्निकल फिजिबिलटी मिली तो बनाएंगे जिला मुख्यालय
मीडिया से बातचीत में सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय पर अगर टेक्निकल फिजिबिलटी हुई तो जिला मुख्यालय बनवाएंगे। इस बारे में रिपोर्ट मांगेंगे। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि झज्जर वर्ल्ड कॉलेज के विद्यार्थियों का मामला सीएम के संज्ञान में है। जल्द ही विद्यार्थियों को अन्य कॉलेजों में शिफ्ट कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, युवाओं, महिलाओं, गरीबों, बेरोजगारों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed