{"_id":"6a4158c0668c50474f0d6de6","slug":"polio-drops-administered-to-children-on-the-first-day-medicine-to-be-available-at-homes-today-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127758-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन 1946 बच्चों को पिलाई पोलियो, आज घरों में मिलेगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन 1946 बच्चों को पिलाई पोलियो, आज घरों में मिलेगी दवा
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में बच्चें को पोलिया पिलाते स्वास्थ्य कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा में पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर में 1946 बच्चों को पोलियो दवा दी। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई ओ। आज से दो दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।
शहर के सभी पोलियो बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। अब 29 और 30 जून को भी इसी समय पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बूथ पर न पहुंचने वाले बच्चों को पोलियो पिलाएंगी।
अभियान के लिए जिले में कुल 25 टीमों का गठन किया गया है। इसमें एक मोबाइल टीम और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर दो ट्रांजिट टीमें शामिल रही।
अक्सर बच्चों में पोलियो के कारण अंग टेढ़े हो जाते हैं और इससे बच्चों के अंग पूरी तरह काम भी नहीं कर पाते। इससे बचाने के लिए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है ताकि बच्चे स्वस्थ रहें और भविष्य में उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
वर्जन:
अभियान के तहत सभी टीमों ने पहले दिन 1946 बच्चों को दवा पिलाई। अब सोमवार व मंगलवार को टीमें घरों में जाकर वंचित बच्चों को दवा पिलाएंगी। इसके लिए सभी अभिभावक टीमों का सहयोग करें और बच्चों को दवा का दो-दो बूंद जरूर पिलाएं। -डॉ. विकास यादव, कार्यक्रम संयोजक, स्वास्थ्य विभाग