{"_id":"6636946ea3224f52ae0f9ad6","slug":"police-will-deal-strictly-with-those-who-create-disruption-in-elections-sp-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109273-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में व्यवधान पैदा करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में व्यवधान पैदा करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस: एसपी
Sun, 05 May 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने शनिवार को सतनाली क्षेत्र के मतदान केंद्रों एवं रूटचार्ट का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों की जांच कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया, जिसमें पानी, बिजली, मतदान कर्मियों के सुविधा एवं सुरक्षाकर्मियों के रहने की व्यवस्था आदि शामिल रहीं।
इसके अलावा रूट चार्ट, बूथ का कम्युनिकेशन प्लान एवं सभी बूथों में मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण चीजों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने डालनवास, डिगरोता और सतनाली के सरपंचों और ग्रामवासियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग की अपील की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनाव संबंधित अधिकारियों एवं लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। लोगों से आह्वान है कि वह निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करें। चुनाव में गड़बड़ियों से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सूचना मिलती है तो जिला प्रशासन को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सभी बूथों पर पुलिस व प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान थाना सतनाली प्रबंधक निरीक्षक मुकेश कुमार, एसआई अश्वनी प्रवाचक पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उन्होंने डालनवास, डिगरोता और सतनाली के सरपंचों और ग्रामवासियों के साथ बैठक की। उन्होंने चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए सभी से सहयोग मांगा और कहा कि चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।