फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police vehicle collision, four policemen injured after falling into a pit

पुलिस वाहन की टक्कर, गड्ढे में गिरकर चार पुलिसकर्मी घायल

Tue, 03 May 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police vehicle collision, four policemen injured after falling into a pit
फोटो संख्या:73- क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। शराब के नशे में धुत कार सवार ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दिया जिससे पुलिस की गाड़ी असंतुलित होकर गड़्ढे में गिर गई जिससे चार पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। सदर थाना महेंद्रगढ़ में उप निरीक्षक नरेश कुमार की शिकायत पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया। घायल पुलिसकर्मियों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक नरेश कुमार ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में दी शिकायत में बताया कि तीन मई की सुबह वग एसपीओ सतीश, एसपीओ मनोज, चालक सिपाही प्रदीप रात को गश्त के दौरान गांव बुचावास से महेंद्रगढ़ की तरफ आ रहे थे तो बुचावास बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक वेगनार गाड़ी सड़क किनारे खड़ी मिली। गाड़ी को रोककर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी की जांच की गई तो एक व्यक्ति शराब के नशे में चालक सीट पर बैठा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेश बताया तथा पूछताछ के दौरान पुलिस के साथ बदतमीजी से पेश आया। पुलिस कर्मचारियों ने व्यक्ति को समझाया की वह अपनी गाड़ी को साइड में लगा ले लेकिन वह काफी देर तक नहीं माना। इसके बाद गाड़ी साइड में करवाने के बाद अपनी टीम सहित गश्त पर निकल गई।
विज्ञापन

जब वे झगड़ौली बस स्टैंड के नजदीक पहुंचे तो महेश अपनी गाड़ी को बड़ी तेज रफ्तार से पीछे से लेकर आया और जान से मारने की नीयत से गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे पुलिस की गाड़ी असंतुलित होकर गड्ढे में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed