{"_id":"6825d45dfc3d248bebf667b08848ecfd","slug":"police-staff-in-intoxication-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में हवलदार हुआ धुत, सेल्फी हुई वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में हवलदार हुआ धुत, सेल्फी हुई वायरल
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा जयराम दास मेले की सुरक्षा में तैनात एक हवलदार ने नशे में लोगों का जमकर मनोरंजन किया। ज्यादा नशा होने के कारण बेसुध पड़े उक्त हवलदार के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
बुधवार रात को जब हवलदार की पाली मेले में ड्यूटी लगी तो वह नशा करने से नहीं चूका। नशा होते ही हवलदार लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र बन गया। धुत हवलदार की पहचान हो गई है। उसको नारनौल पुलिस लाइन से पाली मेले की ड्यूटी में भेजा गया था। पाली मेलेे के दौरान रात में मौजूद लोगों द्वारा फोटो खींचने की कुछ ऐसी होड़ लगी कि उक्त हवलदार का फोटो चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग बड़े मजे से व्हाटस अप और फेसबुक पर उक्त हवलदार का फोटो डाल रहे थे।
विज्ञापन